फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DTP removes illegal construction from 6.25 acre colony

Charkhi Dadri News: डीटीपी ने 6.25 एकड़ में फैली कॉलोनी से अवैध निर्माण हटाया

Thu, 12 Feb 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
DTP removes illegal construction from 6.25 acre colony
अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को स्थानीय घिकाड़ा रोड और गांव चरखी में अवैध निर्माण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने घिकाड़ा रोड पर करीब 6.25 एकड़ जमीन पर फैली एक कॉलोनी से अवैध निर्माण हटाया। वहीं गांव चरखी में एक अवैध कॉलोनी से एक डीपीसी को तोड़ा गया। यह अभियान उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के आदेशानुसार चलाया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम दादरी के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया और घिकाड़ा रोड पर 6.25 एकड़ में फैली एक कॉलोनी से 10 डीपीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। साथ ही जिले में सरकारी जमीन पर कहीं भी, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी व अनाधिकृत कॉलोनी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोई भी नागरिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को जिला नगर योजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed