{"_id":"6826421bb979d634420143a8","slug":"drug-inspecter-arrested-in-bribe-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137040-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसीबी ने 30 हजार की रिश्वत लेने पर ड्रग इंस्पेक्टर समेत दो किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसीबी ने 30 हजार की रिश्वत लेने पर ड्रग इंस्पेक्टर समेत दो किया काबू
Fri, 16 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 16 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
एसीबी टीम की गिरफ्त में ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज और अभिमन्यु। संवाद
फोटो 40

- शहर के रेलवे रोड स्थित लोहार की दुकान पर रखवाई गई रिश्वत की रकम, रकम देते ही पहुंच गई करनाल एसीबी टीम
- एक लाख रुपये में तय हुआ था सौदा, दलाल पहले ले चुका था 70 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम ने चरखी दादरी के ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को 30 हजार की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि रानीला गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले झज्जर जिले के गांव होस्दापुर निवासी विकास से मांगी गई थी। एक लाख में सौदा तय होने पर 70 हजार रुपये पहले लिए जा चुके थे। बाकी 30 हजार रुपये वीरवार को लिए गए।
टीम इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि विकास ने ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ मुख्यालय में शिकायत दी थी। यह शिकायत करनाल एसीबी को भेजी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता विकास से संपर्क कर उसे 30 हजार रुपये देकर ड्रग इंस्पेक्टर के दलाल की ओर से बताई गई जगह पर भेजा गया।
यह राशि उसने दादरी के रेलवे रोड स्थित एक लोहार की दुकान पर अभिमन्यु नामक युवक को दी। उसने किसी से फोन पर बात कराई। अभिमन्यु के रकम गिनते ही एंटी करप्शन ब्यूरो टीम वहां पहुंच गई। टीम ने अभिमन्यु के हाथ पानी में धुलवाए तो पता चल गया कि रकम इसने ली है। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को भी काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
- हिसार थाने में दर्ज हुआ मामला
करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम इंचार्ज ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज और अभिमन्यु को काबू किया गया है। उनके खिलाफ हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दलाल रोहित उर्फ साहिल की तलाश जारी है।