फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drug free India campaign in village Jhojhu Khurd and Adampur Daadi

Charkhi Dadri News: गांव झोझू खुर्द व आदमपुर दाढ़ी में नशा मुक्त भारत अभियान

Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drug free India campaign in village Jhojhu Khurd and Adampur Daadi
 झोझू खुर्द में नशामुक्त यात्रा निकालते कादमा शाखा के प्रतिनिधि।
झोझूकलां/कादमा। सकारात्मक सोच, भगवान में आस्था व विश्वास और राजयोग के नियमित अभ्यास से जीवन नशा मुक्त व सुखमय बन सकता है। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां-कादमा की महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव झोझू खुर्द व आदमपुर दाढ़ी में क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईश्वर हमें 1440 मिनट प्रतिदिन देता है और उसमें से 10 मिनट परमात्मा को देने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। घर को मंदिर बनाने वाली, बच्चों व युवाओं को संस्कार देने वाली महिला नशे की लत में है तो हमारा भविष्य अंधकारमय है। महिलाएं अपने गृहस्थ जीवन को आध्यात्मिक योग की शक्ति से सरल सहज व सुंदर बन सकती हैं और बच्चों को संस्कारवान बना समाज का उत्थान करने में अपना अहम योगदान भी दे सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर सभी व्रत रखते हैं, लेकिन वास्तव में जीवन में नैतिकता, आध्यात्मिकता व मानवीयता को धारण कर अपने परिवार व समाज को दिव्य श्रेष्ठ बनाने का व्रत कोई नहीं लेता। आज इसी व्रत की आवश्यकता है। आपसी वैर भाव को समाप्त कर प्यार और सहयोग की भावना लानी चाहिए। झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने सभी से नशा मुक्त जीवन का आह्वान किया। ब्रह्माकुमार मनोज ने मिमिक्री के माध्यम से नशे से होने वाली हानि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed