{"_id":"68715203646537b4880e26f9","slug":"drizzle-in-the-morning-then-clouds-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-140470-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुबह हुई बूंदाबांदी, फिर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुबह हुई बूंदाबांदी, फिर छाए रहे बादल
Fri, 11 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर में शुक्रवार को छाए बादल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बाद में दोपहर तक बादल छाए रहे। तत्पश्चात कुछ देर के लिए धूप भी खिली। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रही। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
बारिश होने के बाद अब लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल रही है। पिछले दो दिन से मौसम अनुकूल बना हुआ है। रात के समय तो तापमान और भी कम होने लगा है। बारिश होने के बाद बिजली कट भी कम लग रहे हैं।
वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बूंदाबांदी एवं बारिश जारी रहेगी। अगले एक सप्ताह तक अधिकतर स्थानों पर मानसून की बारिश जारी रहेगी क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर 12 जुलाई को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतर स्थानों पर मानसून की बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर किया पौधरोपण
बौंदकलां। गांव सांवड़ में सेवा संकल्प संगठन की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। संगठन सदस्यों ने गांव में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए।
इस दौरान पार्क, श्मशान घाट, खेल मैदान में पौधे लगाए गए। इस दौरान अजय, जयभगवान, कर्ण, आशीष गौरव, जतिन, आर्यन व सूरज ने पौधे लगाए।