फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Driver accused of hitting Manu Bhaker's maternal uncle and grandmother's scooter arrested in Dadri

Haryana: दादरी में मनु भाकर के मामा और नानी की स्कूटी को टक्कर मारने का आरोपी चालक गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

Wed, 22 Jan 2025 06:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 06:30 PM IST
सार

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते दादरी एसपी अर्श वर्मा ने जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है जिसमें ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला के अलावा शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई ऋषिपाल और हेड कांस्टेबल सुरेश को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Driver accused of hitting Manu Bhaker's maternal uncle and grandmother's scooter arrested in Dadri
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

दादरी शहर में रविवार को हुए सड़क हादसे में ओलंपियन मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हुई थी। हादसे के तीन दिन बाद दादरी शहर थाना पुलिस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारने के आरोपी ब्रेजा पिचोपा कलां निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसपी अर्श वर्मा ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है जिसकी कमान ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला को सौंपी गई है। एसआईटी पीड़ित परिवार के हत्या का अंदेशा जाहिर करने पर गठित की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि 19 जनवरी को रोडवेज में तैनात मनु भाकर के मामा युद्धवीर अपनी मां सावित्री देवी को स्कूटी पर बैठाकर घर से बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। जब वो महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक के बीच पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ब्रेजा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और नागरिक अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ब्रेजा भी पलट गई थी और उसमें सवार चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन




वहीं, मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते दादरी एसपी अर्श वर्मा ने जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है जिसमें ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला के अलावा शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई ऋषिपाल और हेड कांस्टेबल सुरेश को शामिल किया गया है। एसआईटी हादसे की जांच जल्द पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। वहीं, शहर थाना पुलिस ने टीम ने बुधवार को ब्रेजा चालक विजय को गिरफ्तार कर लिया। हादसे को लेकर उससे पूछताछ जारी है। मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
हादसे के आरोपी चालक पिचोपा कलां निवासी विजय को दादरी शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसपी अर्श वर्मा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की है जो जल्द अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप देगी। -धीरज कुमार, डीएसपी हेडकवार्टर, चरखी दादरी पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed