फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   drain water on road

Charkhi Dadri News: सड़कों पर भरा सीवर का पानी, आवागमन में लोग झेल रहे परेशानी...

Sat, 27 Jul 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
drain water on road
शहर के कोर्ट रोड और सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर कई दिनों से बनी है समस्या
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों के सामने जलभराव होने से दुकानदारों में रोष
लोगों ने जिला प्रशासन से लगाई समस्या का समाधान कराने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के कोर्ट रोड व सरदार झाडू सिंह चौक के पास सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। कई दिनों से दोनों मुख्य मार्गाें पर यह समस्या बनी है। समाधान न होने से राहगीर व स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। वहीं, लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने सीवर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
बता दें कि कोर्ट रोड स्थित सिटी पुलिस थाने के समीप और सरदार झाडू सिंह चौक के पास पिछले दो माह से सीवर की समस्या बनी है। सीवर मैनहोल से निकला दूषित पानी सड़क पर भरा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि कोर्ट रोड से लघु सचिवालय जाने के लिए हर रोज जिला स्तरीय अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करवाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सप्ताह में सीवर लाइन की सफाई करते हैं, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। कोर्ट रोड के अलावा परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड का भी यही हाल है। यहां चौक के समीप दूषित पानी भरा है। लोग विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दुकानों के अंदर तक पहुंच रहा दूषित पानी

काेर्ट रोड के दुकानदार अशोक कुमार, मुकेश सोनी, जोनी, चुन्नीलाल व नरेश कुमार आदि ने बताया कि सीवर से निकला दूषित पानी दुकानों के सामने भरा जाता है। वहीं, कई बार तो दुकान के अंदर तक पहुंच जाता है। इसके कारण ग्राहकों का दुकान के अंदर आना मुश्किल है। ऐसे में लगातार उनका व्यापार घाटे में जा रहा है। उन्होंने बताया कि हालात ऐसे बने हैं कि दुकानों का किराया देना भी मुश्किल बना हुआ है।




- जाम लगाने के बाद भी नहीं बदले हालात
सरदार झाडू सिंह चौक के दुकानदार मुकेश जैन, हरीश जांगड़ा, राजबीर सिंह, प्रदीप कुमार, रोहताश कुमार व सतपाल कुमार ने बताया कि सीवर समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदार दो बार जाम लगा चुके हैं। उस समय तो समस्या के समाधान का आश्वासन अधिकारियों की ओर से दिया गया लेकिन धरातल पर इन्हें पूरा नहीं किया गया। दुकानदारों ने बताया कि यहां मोटर बंद होते ही सीवर लाइन का पानी सड़क पर भरना शुरू हो जाता है।

वर्सन:
ठेकेदारों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते पानी की अस्थायी निकासी नहीं कर पा रहे हैं। फिर भी हम प्रयासरत हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 05
कोर्ट रोड स्थित दुकानों के सामने भरा सीवर का गंदा पानी। संवाद

फोटो: 06
दुकान में भरे सीवर के पानी को बाहर निकालता दुकानदार अशोक। संवाद
फोटो : 07
सरदार झाडू सिंह चौक के पास दुकानों के आगे भरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed