फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   drain of city in bad condition

Charkhi Dadri News: बदहाल है नाला, भगवान ही रखवाला

Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
drain of city in bad condition
उपायुक्त आवास के पास खुला पड़ा नाला। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो: 02
सदर थाने के पास गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद

फोटो: 03
रेस्ट हाउस के मुख्य गेट के पास खुला पड़ा नाला। संवाद

फोटो: 04
उपायुक्त आवास के पास खुला पड़ा नाला। संवाद
फोटो 05
महिला थाने के पास नाले में उगा खर-पतवार। संवाद
- शहर के रोहतक रोड पर बना नाला कई जगहों से क्षतिग्रस्त, बारिश होते ही हो जाता है ओवरफ्लो, शहरवासियों को झेलना पड़ रहा जलभराव का दंश
- रोहतक रोड पर ही है डीसी, एसपी और अन्य अधिकारियों के आवास, फिर भी अधिकारियों का इस तरफ नहीं गया ध्यान
जगदीप सिंह
चरखी दादरी। मानसून सीजन में शहरवासी जलभराव का दंश झेल रहे हैं। पानी निकासी होने के बाद आधे-अधूरे इंतजामों के सबूत देखने को मिल रहे हैं। इसकी बानगी शहर का रोहतक रोड नाला है। रोहतक रोड रेलवे मोड़ से भगवान परशुराम चौक तक बने नाले की हालात काफी खस्ता बनी हुई है। आलम यह है कि 800 मीटर लंबा 4 जगह से क्षतिग्रस्त और 10 जगह से खुला पड़ा है।
शहर में करीब 13 किलोमीटर लंबे नाले हैं। रोहतक रोड नाला शहर का प्रमुख नाला है, जो बदहाल है। अहम बात यह है कि इसी मार्ग पर डीसी व एसपी समेत विभिन्न अधिकारियों के आवास हैं जबकि पुलिस लाइन व दो थाने भी इसी मार्ग पर हैं। बारिश के दौरान इसी मार्ग पर सबसे पहले जलभराव होता है। जलभराव के कारण से अधिकारी वाकिफ हैं और बावजूद इसके प्रत्येक बारिश में रोहतक रोड नाला ओवरफ्लो करने से सड़क पर जलभराव की समस्या बन रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों के आवास के पास भी जलभराव होता है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अधूरे इंतजामों में अब भगवान ही रखवाला है।
दरअसल, मानसून सीजन के मद्देनजर नगर परिषद ने सभी नालों की सफाई कराई है। एक चरण में नालों की सफाई का तो दूसरे चरण में स्लैब ढकने की निविदा प्रक्रिया की गई थी। वहीं, रोहतक रोड नाला में ये दोनों ही काम नहीं हुए। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि नाले की सफाई जनस्वास्थ्य विभाग को करानी थी और यह नगर परिषद के अधीन नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 600 मीटर की दूरी में खुला पड़ा नाला
रोहतक रोड नाले पर केवल 200 मीटर की दूरी में स्लैब ढके हुए है जबकि 600 मीटर लंबा नाला खुला पड़ा है। गोसेवक रिंपी फोगाट ने बताया कि नाले पर स्लैब नहीं ढके होने के कारण गोवंश इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। 10 जगहों पर 50 से 200 मीटर तक नाला खुला पड़ा है। नाले की सफाई नहीं होने के कारण इसमें गंदगी और मिट्टी भरी हुई है। इसके कारण इसका पानी सड़क पर भर जाता है।



- रोहतक रोड पर यहां होता है जलभराव
रोहतक रोड दादरी शहर का मुख्यमार्ग है। परशुराम चौक से रोहतक फाटक तक 800 मीटर लंबी सड़क पर झमाझम बारिश होते ही करीब 500 मीटर में पानी भरा रहता है। इस मार्ग पर डीसी आवास के समीप, रेस्ट हाउस के पास, सदर थाना के पास, घिकाड़ा मोड़ के समीप और परशुराम चौक के पास पानी भर जाता है।

वर्सन:
रोहतक रोड पर नाला जनस्वास्थ्य विभाग के अधीन आता है। हमने इस नाले की सफाई का टेंडर भी नहीं किया। नाले की सफाई जनस्वास्थ्य विभाग को करवानी है।

-अजय कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed