{"_id":"686026d2170ca066c4039f67","slug":"drain-not-made-villagers-bothered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139657-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नाले का नहीं हुआ निर्माण, चांदवास के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नाले का नहीं हुआ निर्माण, चांदवास के ग्रामीण परेशान
Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
गांव चांदवास में बदहाल पड़ा दूषित जल निकासी का नाला। संवाद
फोटो- 27
गांव चांदवास में बदहाल पड़ा दूषित जल निकासी का नाला। संवाद
- लंबे समय से ग्रामीण कर रहे हैं नाला निर्माण की मांग, अब तक प्रशासन व पंचायत की ओर से नहीं ली गई है सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव चांदवास में नाले का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। नाला कच्चा होने के कारण पानी भी गली में भर जाता है। लोगाें के घरों से आई मिट्टी व गाद गली में जमा होने से कीचड़ व फिसलन बनी रहती है। अब यहां के लोगों का रहना व निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने प्रशासन से संज्ञान की लेने की मांग की है।
ग्रामीण सत्यवीर, रामभगत, अनिल, सुरेश आदि ने बताया कि गांव चांदवास से जेवली रास्ते में नाला बनाया गया है। पहले कभी नाला कच्चा बनाया गया था। अब तक इसका निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन, अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले का निर्माण नहीं होने रास्ते में गड्ढा बन गया है। इससे वाहन चालकों के साथ हादसा होने का भय बना रहता है। रात के समय अंधेरे में दोपहिया वाहन चालक कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। राहगीर भी कई बार नाले में पैर फिसलने से गिर जाते हैं।
विज्ञापन
गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण यहां से आवागमन अधिक रहता है। दूसरी ओर से दूषित पानी का ठहराव होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध बनी रहती है। इससे वहां रहने वाले लोगों को भी ऐसे माहौल में रहने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
वर्सन:
नालों का निर्माण पंचायत समिति की ओर से किया जाता है। इसका निर्माण अब समिति ही करवाएगी। पंचायत की ओर से लिखित में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अब ग्रामीणों की मांग पर फिर अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, सरपंच, चांदवास