फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dr. Bharpoor Singh received the Best Representative Award

Charkhi Dadri News: डॉ. भरपूर सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का सम्मान

Sat, 26 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bharpoor Singh received the Best Representative Award
डॉ.भरपूर सिंह।
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा निवासी डॉ. भरपूर सिंह ने हाल ही में जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित राजनयिक सम्मेलन में भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संसार के 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन में डॉ. भरपूर सिंह की कूटनीति, विचारशील अभिव्यक्ति और समावेशी नेतृत्व पक्ष पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. सिंह को तीसरी बार दुनिया के देशों में जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन बढ़ाना जैसे महत्वपूर्ण विषय पर वैश्विक दर्शकों को संबोधित करने का गौरवपूर्ण अवसर मिला। अपने संबोधन में उन्होंने विकासशील देशों को जलवायु प्रभावों को कम करने और उनके अनुकूल ढलने में सहायता करने के लिए भारत के बदलते रुख और रणनीतिक प्रयासों को स्पष्ट किया।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न महाद्वीपों से जीवंत चर्चाएँ और विविध दृष्टिकोण देखने को मिले। डॉ. सिंह ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज़ को साझा करना और दुनिया भर के भावी नेताओं के साथ सार्थक संवाद करना, उनकेे लिए सौभाग्य की बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि सम्मेलन केवल बहस का मंच ही नहीं, बल्कि, संस्कृतियों के बीच सेतुबंध बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का एक मंच भी था। इस आयोजन ने न केवल युवा कूटनीति के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान किया, बल्कि, अंतरराष्ट्रीय जलवायु संवाद में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में भारत की भूमिका को भी सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed