फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Downloaded an app on the phone to watch movies online, 98,000 Rupees siphoned off from the account

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन मूवी देखने के लिए फोन में डाउनलोड की थी एप्लीकेशन, खाते से उड़ाए 98 हजार

Tue, 16 Jun 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Downloaded an app on the phone to watch movies online, 98,000 Rupees siphoned off from the account
चरखी दादरी। जिले के गांव खातीवास निवासी एक युवक को फेसबुक पर ऑनलाइन मूवी देखने के लिए एप्लिकेशन डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खातीवास निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत आठ जून को दोपहर के समय वह फेसबुक पर रील देख रहा था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन मूवी देखने संबंधी एक एप्लिकेशन का विज्ञापन दिखाई दिया। उसने दिए गए लिंक के माध्यम से एप डाउनलोड कर लिया। शिकायत के अनुसार एप डाउनलोड करते ही उसके मोबाइल की स्क्रीन अपने आप चलने लगी जिससे उसे फोन हैक होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि वह तुरंत बैंक शाखा में पहुंचा और अपने खाते की जांच करवाई। जांच में उसके खाते से 98 हजार रुपये किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर होने पाए गए। उसने शिकायत में बताया कि न तो बैंक की ओर से कोई संदेश मिला और न ही कोई कॉल प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करवाई है। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed