फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Door-to-door collection of garbage will be done in Badhra, monthly fee fixed, Rs 5 will be taken from every house

बाढड़ा में डोर-टू-डोर होगा कचरे का उठान, मासिक शुल्क तय, हर घर से लिये जाएंगे 5 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door collection of garbage will be done in Badhra, monthly fee fixed, Rs 5 will be taken from every house
बाढड़ा। दादरी शहर की तर्ज पर अब बाढड़ा में भी डोर-टू-डोर कचरे का उठान होगा। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सोमवार को एसडीएम संजय कुमार ने कचरा उठान सेवा शुरू करवाते हुए टीमों को रवाना किया। इस कार्य के लिए तीन वाहनों और 13 कर्मचारियों का प्रबंध किया गया है। हालांकि इस सेवा के लिए हर घर से पांच रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के दायरे को स्वच्छ बनाने के लिए और सूखा व गीला कूड़ा उठाने के लिए तीन छोटे वाहनों समेत 13 सफाई कर्मियों को बाढड़ा में तैनात किया गया है। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि कस्बे को साफ- सुथरा बनाए रखने में जनसहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता जीवन का प्रथम संकल्प होता है। कस्बे की किसी भी गली में कूड़ा- कचरा न मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर पालिका के चहुंमुखी विकास के लिए खासा बजट जारी कर रही है जिससे बाढड़ा व गांव हंसावास खुर्द में सड़क मार्ग, कम्यूनिटी केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान व सामान भी जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि गलियों के निर्माण, सफाई व अन्य योजनाओं के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूरी तत्परता से अपना काम करने का आह्वान किया। इसके लिए शहर के प्रत्येक दुकान मालिक से 30 रुपये व घरेलू पंजीकृत घर या संस्था से पांच रुपये वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रह्मपाल, पवन श्योराण, सूबेदार सुलतान सिंह, तसवीर सिंह, प्रविंद्र, नफे सिंह, प्रवाचक सुभाष सांगवान, शमशेर सिंह, संदीप, आशीष, अशोक कुमार, धर्मबीर सिंह, सुनील कुमार, धर्मेंद्र जांगड़ा, मुकेश बाढड़ा, रणबीर सिंह, लीला मलिक, रेखा, सुनिता, विक्रम सिंह, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कस्बे में एक हजार से अधिक दुकानें
बाढड़ा कस्बे की अगर बात करें तो यहां एक हजार से अधिक दुकानें हैं। बाढड़ा और हंसावास की आबादी करीब बीस हजार है। डोर-टू-डोर कचरा उठान के तहत प्रत्येक घर और दुकान कवर की जाएगी। वहीं, एसडीएम ने अपील करते हुए कहा कि अब लोग खुले की बजाय नगर पालिका की गाड़ी में कचरा डालें।

वर्जन::
आमजन की सुविधा के लिए बाढड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा शरू कर दी है। इसके लिए गाड़ियों और कर्मचारियों की व्यवस्था भी कराई गई है। मेरी लोगों से अपील है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करें।
संजय कुमार, एसडीएम, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed