फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District level youth festival from 18th November, applications will be submitted in Rawaldhi ITI

Charkhi Dadri News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव 18 नवंबर से, रावलधी आईटीआई में जमा होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
District level youth festival from 18th November, applications will be submitted in Rawaldhi ITI
चरखी दादरी। युवा मामला एवं कौशल विभाग हरियाणा और नेहरू युवा केंद्र की ओर से 18 से 19 नवंबर तक जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जल्द ही आयोजन की जगह का चयन कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदक पांच नवंबर तक अपना आवेदन फाॅर्म रावलधी आईटीआई में जमा कर सकते हैं।
नोडल आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है। इसके लिए युवा रजिस्ट्रेशन लिंक से फाॅर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति भी लानी होगी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय युवा महोत्सव में समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, हरियाणवी समूह व एकल नृत्य, समूह व एकल लोक सांग, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता गायन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि गतिविधियां करवाई जाएंगी। कार्यक्रम के लिए जगह का चयन जल्द किया जाएगा और इसके बाद सभी को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को यह मिलेगा इनाम
कार्यक्रम में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय प्रतिभागी को 1500 और तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए युवा संस्थान में पूछताछ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed