{"_id":"6345ae7abca56615191a9431","slug":"district-level-open-youth-festival-from-tomorrow-charkhidadri-news-hsr6443579106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय ओपन युवा महोत्सव कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय ओपन युवा महोत्सव कल से
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में जिला के उभरते हुए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 13 अक्तूबर को जनता कॉलेज सभागार में जिलास्तरीय ओपन युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि जनता कॉलेज परिसर में 13 अक्टूबर को होने वाले जिलास्तरीय युवा महोत्सव के प्रति युवा कलाकारों में उत्साह दिख रहा है। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं में युवा कलाकारों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इस उत्सव में 15 से 29 साल तक की आयु का कोई भी युवा भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार एक हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये का होगा।उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस, ग्रुप सोंग आदि प्रतिस्पर्धा में कोई टीम पुरस्कार प्राप्त करती है तो जो मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को तय राशि मिलेगी। महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत व नाटक स्पर्धा में सामूहिक टीमें भाग ले सकती हैं। शास्त्रीय नृत्य में कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, ओडिसी व कत्थक कलाकारों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
शास्त्रीय गायन में हिंदुस्तानी व कर्नाटकी संगीत की स्पर्धा होगी और व्यक्तिगत स्पर्धा में हारमोनियम लाइट, गिटार, सितार, बांसुरी, तबला, मृदंग, वीणा वादन की प्रस्तुति दी जा सकती है। जिलास्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकार 13 अक्तूबर को ही सुबह नौ बजे अपना नाम दे सकते हैं। उसके लिए उनको आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र की प्रति और शिक्षण संस्थान या स्वैच्छिक संस्थान के मुखिया का सत्यापित पत्र साथ लाना होगा।