फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dispute in ladawas

Charkhi Dadri News: गली से मिट्टी उठाने पर बंद कराई जेसीबी, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई कहासुनी

Sun, 10 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
dispute in ladawas
डालावास गांव में एकत्र हुए ग्रामीण व मौके पर पहुंची पुलिस टीम। स्रोत: वीडियो ग्रेब
फोटो 14
विज्ञापन

डालावास गांव में एकत्र हुए ग्रामीण व मौके पर पहुंची पुलिस टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
फोटो 15
ग्रामीणों के एक पक्ष को समझाते उप निरीक्षक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- लाडावास में फिरनी निर्माण से पहले लेवल ठीक करने के लिए मिट्टी उठाने पहुंची जेसीबी, एक पक्ष ने विरोध कर कराई बंद, सूचना मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें पहुंचीं मौके पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव डालावास में ग्रामीणों के दो पक्षों में गली निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद का कारण गली का लेवल रहा और डायल 112 की दो टीमें पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी रही। हालांकि, करीब एक घंटे बाद आपसी सहमति बनने से स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

गांव डालावास की फिरनी में दूषित जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इसके समाधान के लिए ग्राम पंचायत की ओर से अब फिरनी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले लेवल सही करने के लिए जेसीबी से मिट्टी उठान कार्य शुरू किया गया। उसी दौरान एक पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। तर्क दिया कि मिट्टी उठान होने से उनके घर के सामने पानी भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उक्त पक्ष ने जेसीबी को भी बंद करवा दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने मिट्टी उठान कार्य को सही बताया। इसके बाद कहासुनी होने पर डायल 112 पी सूचना दी गई। इसके बाद पहले एक और फिर दूसरी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में बहस हुई। हालांकि, गनीमत रही कि नौबत इससे आगे नहीं बढ़ी और बाद में दोनों पक्ष शांत हो गए।
- बीडीपीओ, एसडीएम और डीसी से मिलो, आपस में मत लड़ो
मौके पर पहुंचे एसआई और एएसआई ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब 3 मिनट 10 सेकेंड की कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एएसआई ग्रामीणों को समझाते हुए कह रहे हैं कि फिरनी निर्माण में कोई समस्या है तो बीडीपीओ से मिलो। वहां समाधान नहीं होता है तो एसडीएम और डीसी भी बैठे हैं। यूं आपस में लड़ने से कुछ हासिल नहीं होगा और बात बिगड़ेगी।


वर्सन
गली से मिट्टी की उठान करने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आपसी सहमति से ग्रामीणों ने मामला सुलझा लिया है। अब माहौल शांतिपूर्ण है।
-सुनील कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, डालावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed