फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dispute between two parties, case filed against 9 including three women

दो पक्षों में हुआ विवाद, तीन महिलाओं समेत नौ पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties, case filed against 9 including three women
चरखी दादरी।
विज्ञापन

गांव छप्पार में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में दो महिलाएं और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद घायलों ने अपने बयान सदर थाना पुलिस को दर्ज करवाएं। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर तीन महिलाओं समेत नौ लोगों पर पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से बबीता ने बताया कि वह प्लॉट में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। तभी करीब शाम चार बजे आरोपी महिला और उसके पति ने प्लॉट में पशु बांधने को लेकर उसके साथ मारपीट की। आस-पड़ोस और उसके पति ने झगड़े का बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से सोमबीर का कहना है कि उसका एक प्लॉट है जिसकी रजिस्ट्री और इंतकाल उसके नाम है। इस प्लॉट पर आरोपी एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। जब सोमवार को उसकी पत्नी शाम करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने के लिए प्लॉट में गई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed