फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dispute between two parties, a young man injured due to bullet

दो पक्षों के बीच विवाद, गोली लगने से एक युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties, a young man injured due to bullet
चरखी दादरी। चरखी नहर के समीप दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से चरखी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि गत तीन नवंबर की शाम वह अपने दोस्त कुलदीप के साथ किसी काम से भैरवी गया हुआ था। शाम करीब छह बजे उसके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने उससे रुपयों का प्रबंध करने की बात कही। धर्मेंद्र ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी उसके पास एक कॉल आई थी और उस दौरान उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की गई थी। धर्मेंद्र ने बताया कि तीन नवंबर की शाम आई कॉल को उसने नजरअंदाज कर दिया। देर रात करीब पौने 12 बजे वह खेड़ी बूरा होते हुए गांव जाने लगा तो नहर पुल के समीप इनोवा सवारों ने उसे रोक लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि इस दौरान उस पर फायरिंग भी की गई, लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया। उसके बयान पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से मानकावास निवासी अजेंद्र ने धर्मेंद्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। अजेंद्र के अनुसार तीन नवंबर की रात वह अपने साथी के साथ गाड़ी में सवार होकर दादरी से गांव आ रहा था। जब वह नहर के समीप पहुंचा वहां पहले से गाड़ी लेकर खड़े कुछ युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। अजेंद्र ने बताया कि उसने भागने का प्रयास किया तो उस पर फायर झोंके गए और उस दौरान एक गोली उसके हाथ में लग गई। अजेंद्र ने बताया कि उसने उक्त युवकों से बचकर अपनी जान बचाई और फिर एक गाड़ी सवार की मदद से भिवानी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचा। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे पक्ष के एक नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed