फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Disposal will be made in 10 acres in Kikarwasni

कीकरवासनी में 10 एकड़ में बनेगा डिस्पोजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disposal will be made in 10 acres in Kikarwasni
कीकरवासनी क्षेत्र में बना जोहड़ । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित कीकरवासनी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग दस एकड़ जमीन पर डिस्पोजल प्वाइंट बनाएगा। इसके अलावा यहां से आगे एसटीपी तक पानी पहुंचाने के लिए तीन किलोमीटर लंबी पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इसके साथ ही मुख्य बाजार से पानी की निकासी के लिए भी डिस्पोजल प्वाइंट निर्माण करवाया जाएगा। इन दोनों योजनाओं पर 14.96 करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

शहर में सीवर की समस्या पिछले तीन दशक से बनी है। गत मानसून में बने बाढ़ जैसे हालात बनने पर जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर और पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया और अब मास्टर का प्लान के तहत ही अन्य योजनाओं का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके तहत ही शहर के कीकरवासनी क्षेत्र में विभाग 10 एकड़ में बड़ा डिस्पोजल सिस्टम बनाया जाएगा। इस डिस्पोजल से पानी का उठान कर चिड़िया रोड स्थित एसटीपी में तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए तीन किलोमीटर लंबी 20 इंची पाइप डालने की योजना तैयार की गई है। इससे शहर के 43 हेक्टेयर क्षेत्र में बारिश एवं दूषित पानी के जलभराव की समस्या का स्थायी तौर पर समाधान हो जाएगा। विभाग ने यह प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेज दिया है। मानसून सीजन में कीकरवासनी क्षेत्र में करीब दो माह तक जलभराव बना रहा जिससे लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं समेत राहगीरों को मिलेगी राहत : कीकरवासनी क्षेत्र में हनुमान मंदिर भी स्थित है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने जाते हैं। मानसून की बारिश के दौरान जलभराव होने पर श्रद्धालुओं को दूषित पानी से गुजरकर मंदिर पहुंचना पड़ा था। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके स्थायी समाधान पर काम शुरू कर दिया है ताकि आने वाले मानसून सीजन से पहले पुख्ता प्रबंध किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की है जमीन
विभाग अमरूत योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा। करीब 10 एकड़ जमीन में यह डिस्पोजल बनना है। इसके लिए चयनित जमीन नगर परिषद की है। जनस्वास्थ्य विभाग नगर परिषद से इस जमीन को अपने अधीन करवाएगा और इस प्रक्रिया पर विभाग जल्द काम शुरू करने वाला है।
सदर थाने के पीछे भी बनना है डिस्पोजल सिस्टम
शहर के मुख्य बाजारों के दूषित एवं बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग से प्लान तैयार कर चुका है। इस प्लान के तहत सदर पुलिस थाना के पीछे स्थित जोहड़ के समीप भी बड़ा डिस्पोजल बनाया जाना है। इस डिस्पोजल से समसपुर एसटीपी तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 4.50 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन समसपुर एसटीपी तक बिछाई जानी है।

विभाग ने 14.96 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया है। बजट मिलते ही इस काम को तेजी से शुरू करने की प्लानिंग है। विभाग सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत है। मेन बाजारों की समस्या का भी इससे समाधान हो जाएगा। - जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed