{"_id":"67a26f068bb1a17de706262a","slug":"direct-bus-service-from-charkhi-dadri-to-prayagraj-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-131142-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज से शुरू होगी चरखी दादरी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज से शुरू होगी चरखी दादरी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा
Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग आज से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस की रवानगी स्थानीय रोडवेज डिपो से दोपहर सवा दो बजे की जाएगी और यात्री अगले दिन सुबह पांच बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद सायं 6 बजे यात्रियों को लेकर बस दादरी के लिए रवाना होगी।
बस का संचालन प्रतिदिन होने से स्थानीय लोगों को प्रयागराज तक पहुंचने में बार-बार वाहन बदलने का झंझट नहीं होगा। परिवहन विभाग ने स्थानीय डिपो से प्रयागराज के लिए प्रति यात्री 1100 रुपये किराया भी निर्धारित किया गया है। 810 किलोमीटर लंबा सफर तय करने में बस को 15 घंटे का समय लगेगा। लंबा सफर होने के कारण यात्रियों को बीच में जलपान के लिए ठहराव भी करवाया जाएगा। वहीं, रोडवेज बस सायं 6 बजे यात्रियों का वापस लेकर प्रयागराज से दादरी के लिए चलेगी।