फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dinesh won 1 lakh in wrestling

Charkhi Dadri News: पहलवान दिनेश ने जीता एक लाख का कुश्ती दंगल

Wed, 26 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
dinesh won 1 lakh in wrestling
कादमा मेले में विजेता पहलवान के साथ आयोजक कमेटी। आयोजक
फोटो 32
विज्ञापन



कादमा मेले में विजेता पहलवान के साथ आयोजक कमेटी। संवाद


कादमा स्थित दादी सेढ़ माता मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में कराया गया दंगल


संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा/कादमा। गांव कादमा स्थित दादी सेढ़ माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपने परिवार की कुशलक्षेम की कामना की। इस अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती दंगल में पहलवान दिनेश गोलिया विजेता बने। पहलवान को एक लाख रुपये का इनाम दिया गया।
मुकाबले में पहलवान दिनेश गोलिया ने पहलवान सुमित को पटकनी दी। 51 हजार रुपये पुरस्कार का दूसरा मुकाबला पहलवान आशीष टिकान कलां के नाम रहा।
इस अवसर पर स्टोन क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष सोमबीर घसोला, समाज सेवी महादेव बलाली, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील, सोनू साहुवास, आनंद फौजी, मुनीश बडेसरा जिला पार्षद अशोक कादमा ने पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समाजसेवी महादेव बलाली ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेल को खेलना चाहिए। कुश्ती जैसे खेल प्राचीन समय से मेलों में खेले जाते रहे हैं। वर्तमान दौर में कुश्ती खेल ने प्रदेश की विश्व स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पार्षद अशोक कादमा, महेश, सरपंच रणबीर कादमा, करण सिंह, ईश्वर सिंह ठेकेदार, रामकुमार गोपालवास, अनिल सरपंच तिवाला, विकास सरपंच मैहड़ा, प्रदीप सरपंच गोपालवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed