फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dhyan Chand Awardee Sajjan Singh joins Panchatatva in Dadri, represented the country in Rome Olympics

Dadri: ध्यानचंद अवार्डी सज्जन सिंह पंचतत्व में विलीन, रोम ओलंपिक में किया था देश का प्रतिनिधित्व

Sat, 18 Nov 2023 04:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 04:20 PM IST
सार

पहलवान सज्जन सिंह ने कई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1960 में रोम ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंडोनेशिया में 1962 में एशियन गेम्स में उन्होंने दो रजत पदक, 1966 के एशियन गेम्स में कांस्य, 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन
Dhyan Chand Awardee Sajjan Singh joins Panchatatva in Dadri, represented the country in Rome Olympics
पहलवान सज्जन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी जिला के समसपुर निवासी एवं ध्यानचंद अवार्डी पहलवान सज्जन सिंह फौगाट का लगभग 90 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। गांव में ही पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उपायुक्त मनदीप कौर ने पुष्पचक्र के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह व एसडीएम नवीन कुमार ने भी उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

विज्ञापन


उनके पुत्र कृष्ण फौगाट ने बताया कि सज्जन सिंह का जन्म 28 जुलाई 1933 को हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागवी गांव से हुई। आठवीं तक उन्होंने रावलधी और उसके बाद दादरी के स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद 1951 में वे सिपाही के पद पर सेना में भर्ती हो गए। स्कूली समय में वो कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी रहे। लेकिन सेना में भर्ती होने के बाद उच्रा अधिकारी के कहने पर उन्होंने कुश्ती को अपनाया।
विज्ञापन


सज्जन सिंह ने कई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1960 में रोम ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंडोनेशिया में 1962 में एशियन गेम्स में उन्होंने दो रजत पदक, 1966 के एशियन गेम्स में कांस्य, 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने 1965, 1967 व 1970 में वर्ल्ड रेसलिंग में देश का प्रतिनिधित्व भी किया। वर्ष 1979 में कटक में उन्हें रूस्तमे हिंद का खिताब हासिल हुआ और 1973 में उन्होंने सेना से सेवानिवृति ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साई में कोच के पद भी रहे तैनात
सज्जन सिंह ने वर्ष 1979 में कुश्ती को अलविदा कहा और 1989 में वे साई के कोच बने। सज्जन सिंह को 13 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति के हाथों से ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed