{"_id":"67bf6cd7acbce327840f37f8","slug":"devotees-performed-jalabhishek-in-shiva-temples-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132398-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Thu, 27 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्तजन।
चरखी दादरी। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का जलाभिषेक किया। सभी शिवालयों में सुबह पांच बजे श्रद्धालु पहुंचने लगे। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पुण्य मिलने की कामना की। जिले में बुधवार को करीब 25,000 श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिले के ग्रामीण और शहरी सभी शिवालय रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हुए और पर्व के दिन सुबह भी भक्तों की लाइन लग गई। सुबह श्रद्धालु बेलपत्र, फूल, शहद, दूध, दही, फल और जल लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। महिलाएं और बच्चों में अधिक उत्साह देखने के लिए मिला। शिवालयों में दोपहर 12 बजे तक भीड़ लगी रही।
शहर के ऐतिहासिक शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, गौरीशंकर महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी मंदिर, प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर, सदर थाना शिव मंदिर, विभिन्न गांवों के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। अधिकतर भक्त शिवजी के जयकारे लगाते रहे और मंदिरों में भी भजन गायन हुआ। कई स्थानों पर लघु मेले का आयोजन किया गया और इनमें पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सामान की खरीदारी की।