फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Development work will be done to remove the backwardness of Dadri district: Naina Chautala

दादरी जिले का पिछड़ापन दूर करना हमारा कर्तव्य: नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done to remove the backwardness of Dadri district: Naina Chautala
चरखी दादरी। बाढड़ा हलका समेत दादरी जिला डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है। हर परिस्थिति में इस क्षेत्र के लोगों ने हमारा सहयोग किया है, इसलिए अब हमारा कर्तव्य बनता है कि क्षेत्र का पिछड़ापन दूर करने के लिए विकास कार्य करवाएं। यह बात विधायक नैना सिंह चौटाला ने हलके के गांव कारीमोद में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव कारी तोखा, कारी आदू, कारी मोद, सिरसली, कारी धारिणी, डांडमा, श्यामकलां, लाड़ावास व भारीवास का दौरा किया।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कैंसर पीड़ित कारी तोखा निवासी संजय को बीस हजार रुपये का चेक दिया। विधायक ने गांव सिरसली में स्थापित हुए नहर आधारित पेयजल प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हलके के सभी गांवों में पेयजल स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नैना सिंह चौटाला ने कहा कि पानी की किल्लत दूर करने के लिए निमड़-बड़ेसरा व सिरसली प्रोजेक्ट की तर्ज पर कई और लाभकारी पेयजल प्रोजेक्ट स्थापित करवाए जाएंगे। इस अवसर नरेश द्वारका, राजेंद्र सिंह लितानी, शीला भ्याण, लक्ष्मी बलौदा, ओमधारा श्योराण, रारजेश सांगवान, कैलाश पालड़ी, धर्मराज फौगाट, ऋषिपाल उमरवास, राजबीर फौगाट, जयवीर, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed