फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Development work of 15 villages stuck in wait for budget

बजट के इंतजार में अटके 15 गांव के विकास कार्य

Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Development work of 15 villages stuck in wait for budget
जिले के विभिन्न गांवों में ब्लॉक स्तर के खेल स्टेडियम, लाइब्रेरी भवन, पंचायत भवन, कॉलेज सभागार, पार्क व सामुदायिक केंद्रों के निर्माण का प्रोजेक्ट पिछले छह माह से कागजों में उलझा हुआ है। ये कार्य शुरू करवाने के लिए ग्राम पंचायतों को पांच माह से बजट का इंतजार है। इन विकास कार्यों के लिए पंचायत विभाग ने मार्च में 5.35 करोड़ से अधिक केे बजट का प्रोजेक्ट तैयार किया था। पंचायत विभाग ने इसकी फाइल मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज रखी है, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सार्वजनिक कार्यों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। गांवों में श्मशानघाट के रास्तों, चाहरदीवारी आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। सरकार की योजना है कि 15 हजार की आबादी से अधिक गांवों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं हों। इसी तर्ज पर कई गांवों में दूषित पानी निकासी के लिए सीवर की अंडरग्राउंड लाइन भी बिछाई गई हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों गांवों में जनसंख्या के हिसाब से भी बजट जारी हो चुका है। केंद्र सरकार की गांव की जनसंख्या के अनुपात में इस योजना के तहत प्रत्येक गांव में न्यूनतम पांच से 25 लाख तक का बजट पंचायतों को जारी हो चुका है। इन बजट से गांव में नालों, गलियों व अन्य छोटे स्तर के विकास कार्य पूरे होने हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग ने 15 गांवों में ब्लॉक लेवल के खेल स्टेडियम, लाइब्रेरी भवन, पंचायत भवन, कॉलेज सभागार, पार्क व सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 5.35 करोड़ से अधिक केे बजट का प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसकी फाइल मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज रखी है, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बडराई, द्वारका, बेरला में प्रस्तावित है खेल मैदान
मार्च में जिले के 15 गांवों के लिए बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए गए थे। इसके तहत गांव झोझूकलां में महिला कॉलेज में सभागार बनाया जाना है। गांव बडराई में करीब एक करोड़ से अधिक बजट से ब्लॉक स्तर का खेल मैदान बनना है। इसी प्रकार करीब इतने ही बजट से द्वारका में देवीलाल खेल स्टेडियम का निर्माण होना है। गांव बेरला में भी खेल मैदान बनना है। गांव पालड़ी में करीब 15 लाख का बजट पार्क निर्माण पर खर्च होना है। गांव खेड़ी सनसनवाल और गांव चांगरोड़ में करीब 30-30 लाख के बजट से पुस्तकालय का निर्माण किया जाना है। गांव कादमा स्थित स्टेडियम में करीब 25 लाख की लागत से हॉल का निर्माण होना है। गांव चिड़िया व गांव नांधा में सामुदायिक केंद्र बनाए जाने की योजना है। गांव खेड़ी बत्तर में पंचायत भवन का निर्माण करवाया जाएगा। गांव कलियाणा में वाल्मीकि भवन का निर्माण करवाया जाना है। इसके अलावा तीन गांवों में भी विकास कार्य करवाए जाने हैं।
--पंचायत विभाग ने इन प्रोजेेक्ट के प्रस्ताव तैयार कर फाइल मुख्यालय भेज रखी है। मुख्यालय से बजट जारी होने पर इन गांवों में यह काम पूरे करवाए जाने हैं।
अजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed