{"_id":"66ca6e5de0f9c6c5f30b3b94","slug":"despute-on-green-colour-flag-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122365-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चांद-सितारा व 786 छपे हरे झंडे लेकर जा रहे पदयात्रियों को ग्रामीणों ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चांद-सितारा व 786 छपे हरे झंडे लेकर जा रहे पदयात्रियों को ग्रामीणों ने रुकवाया
Sun, 25 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध लोगों के हरी झंडी लेकर आने की सूचना पर चरखी दादरी के चिड़िया गांव में ग्रामीणों से बात
बाघोत के ग्रामीणों ने चिड़िया गांव पहुंचकर झज्जर जिले के साल्हावास गांव से राजस्थान के नरहड़ पीर जा रहे पदयात्रियों के जत्थे को रुकवाया
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चौकी में रखवाए सभी के झंडे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चांद-सितारा और 786 छपा हरे रंग का झंडा लेकर राजस्थान के नरहड़ पीर जा रहे पदयात्रियों के जत्थे को बाघोत के ग्रामीणों ने दादरी जिले के चिड़िया गांव के समीप रुकवा लिया।
ग्रामीणों ने इसके बाद चिड़िया चौकी पुलिस टीम को मौके पर बुलाया और करीब पौन घंटे तक पदयात्रियों के जत्थे को वहीं रोके रखा। इसके बाद पुलिस ने सभी के झंडे चौकी में रखवाए। इसके बाद ही उन्हें नरहड़ पीर के लिए रवाना होने दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, शनिवार को झज्जर जिले के साल्हावास गांव से 25 पदयात्रियों का जत्था राजस्थान के नरहड़ पीर के लिए रवाना हुआ था। यह जत्था साल्हावास से बहुझोलरी व खेड़ा होते हुए बाघोत के समीप पहुंचा और गांव के बाहरी क्षेत्र से नौसवा होते हुए चिड़िया की तरफ प्रस्थान कर गया।
विज्ञापन
उसी दौरान बाघोत के ग्रामीणों को पता चला कि कुछ लोग पाकिस्तान जैसा झंडा लेकर पैदल क्षेत्र से गुजर रहे हैं। इस आधार पर बाघोत के ग्रामीण चिड़िया गांव पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पदयात्रियों को रुकवा लिया।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चिड़िया चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। सूत्रों की मानें तो इसके बाद सभी पदयात्रियों के झंडे चौकी में रखवा लिए गए। इसके बाद उन्हें आगे नरहड़ पीर के लिए रवाना होने दिया गया।
वर्सन:
ग्रामीणों ने हरे झंडे पर चांद-सितारे और 786 लिखा देखकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवा दिया। झंडों को पुलिस चौकी में रखवाकर पदयात्रियों को जाने दिया गया।
-अमित कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, चिड़िया पुलिस चौकी
फोटो 11
वह झंडा, जिसे देखकर पदयात्रियों को रुकवाया गया। स्रोत : सूत्र
25-फोटो- ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। स्रोत : ग्रामीण