फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deputy CM reached program of Dadri new vegetable market, government waived market fees on demand of traders

Dadri: नई सब्जी मंडी के कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम, व्यापारियों की मांग पर सरकार ने माफ की मार्केट फीस

Wed, 21 Jun 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सुबह 11 बजे नई अनाज मंडी परिसर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंडी में 53 लाख की लागत से मांसाखोर के लिए टीन शेड का उद्घाटन किया और इसके बाद व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर टीन शेड निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Deputy CM reached program of Dadri new vegetable market, government waived market fees on demand of traders
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सब्जी मंडी की मार्केटिंग फीस को माफ कर दिया है। व्यापारियों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है और इसका फायदा प्रदेश के हजारों फल और सब्जी विक्रेताओं को मिलेगा। यह बात डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चरखी दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। डिप्टी सीएम ने इस दौरान 53 लाख से मंडी परिसर में बनने वाले टीन शेड का शिलान्यास भी किया गया।

विज्ञापन


मंडी से जुड़ाव करने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण का भी आदेश दिया
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सुबह 11 बजे नई अनाज मंडी परिसर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंडी में 53 लाख की लागत से मांसाखोर के लिए टीन शेड का उद्घाटन किया और इसके बाद व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर टीन शेड निर्माण का काम शुरू हो जाएगा और इसके बाद 140 मांसाखोर इसके नीचे बैठकर अपना कामकाज कर सकेंगे। दुष्यंत चौटाला ने एनएच 148-बी का मंडी से जुड़ाव करने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


नए बाईपास की सौगात देने का निर्णय लिया
डिप्टी सीएम ने कहा कि दादरी जिले की सड़कों को भारी वाहनों ने कंडम कर दिया है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने दादरी को एक नए बाईपास की सौगात देने का निर्णय लिया है। इसकी डीपीआर तैयार करवाई जा चुकी है और 30 दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि झज्जर से बिलावल तक सड़क को फोरलेन व एक्सप्रेस-वे के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बाद लोहारू व पिलानी को भी इससे जुड़ाव होगा और इसके लिए सरकार दोबारा सर्वे करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन निर्माण के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चरखी दादरी में नया बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज और पुलिस लाइन निर्माण के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। तीन गांवों के नाम अब तक सामने आए हैं और जो भी जगह उपयुक्त होगी, वहां ये तीनों प्रोजेक्ट पूरे करवा जाएंगे। इनसे दादरी के विकास को पंख लगेंगे और लोगों को सहुलियतें होंगी।


लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे दोनों संगठन
गठबंधन को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा और जजपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। दोनों मजबूत संगठन हैं। वहीं, कांग्रेस और इनेलो के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल को दुष्यंत चौटाला हंसकर टाल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed