{"_id":"644818e6062be857b50257f9","slug":"depot-got-15-minibuses-will-run-on-routes-from-today-charkhidadri-news-c-21-1-115671-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डिपो को मिलीं 15 मिनी बसें, आज से दौड़ेंगी रूटों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डिपो को मिलीं 15 मिनी बसें, आज से दौड़ेंगी रूटों पर
Tue, 25 Apr 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी वर्कशॉप में खड़ी मिनी बसें।
चरखी दादरी। दादरी रोडवेज डिपो को 15 मिनी बसें मिलीं हैं। इनके बेड़े में शामिल होने से झज्जर, रोहतक, भिवानी, लोहारू, सतनाली, कादमा व बाढड़ा आदि लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ जाएंगे। इससे बसों की कमी दूर होगी और यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बुधवार से मिनी बसों को सड़कों पर दौड़ाना शुरू किया जाएगा।
बता दें कि दादरी रोडवेज डिपो के बेड़े में लंबे समय से बसों की कमी है। कुछ दिन पहले सात नई बसें डिपो को मिली थीं जबकि अब 15 मिनी बसें डिपो को अलॉट हो चुकी हैं। नई बसें मिलने के बाद डिपो के बेड़े में अब बसों की कुल संख्या 135 हो गई है।
चरखी दादरी डिपो से लंबे रूटों पर भी बसें चलती हैं। जयपुर, हिसार, दिल्ली, पटियाला, नारनौल, चंडीगढ़, पानीपत, करनाल, राजस्थान व कुरुक्षेत्र सहित दूसरे राज्यों में भी बसें जाती हैं। पिछले काफी दिनों से लोकल रूटों पर बसों की कमी बनी हुई थी। बसों की कमी से यात्री भारी परेशान हैं और अब मिनी बसें आने के बाद कुछ हद तक उन्हें राहत मिल सकेगी। बता दें कि दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं और विभाग को औसतन 10 लाख के राजस्व की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
मिनी बस में हैं 32 सीटें
मिनी बस में 32 सीटें हैं। जिन रूटों पर बसों की ज्यादा समस्या है वहां इन बसों को दौड़ाया जाएगा। इस समय दादरी- भिवानी रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की ज्यादा जरूरत है। खासकर दोपहर बाद भिवानी रूट पर बसों की किल्लत बनी रहती है। इस रूट पर रात नौ बजे तक लोकल बसों के फेरे लगाए जाने की जरूरत है। मिनी बसों के झज्जर, रोहतक, लोहारू, बाढड़ा, कादमा, कनीना सहित कई रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
जीएम बोले
बुधवार से मिनी बसें निर्धारित रूटों पर दौड़ना शुरू करेंगी। जिन रूटों पर बसों की संख्या कम है इनको वहां चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। बस में 32 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। ये सभी मिनी बसें लोकल रूटों पर ही चलाई जाएंगी।
-प्रदीप अहलावत, जीएम, दादरी डिपो