फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Departments will come forward in keeping youth away from drugs, SP seeks cooperation

Charkhi Dadri News: युवाओं को नशा से दूर रखने में विभाग आएंगे आगे, एसपी ने मांगा सहयोग

Thu, 28 Dec 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Departments will come forward in keeping youth away from drugs, SP seeks cooperation
नार्काे समन्वय समिति की बैठक लेतीं एसपी नितिका गहलोत। स्रोत: पुलिस विभाग
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने वीरवार को अपने कार्यालय में नार्काे समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्हाेंने समिति में शामिल अधिकारियों को पुलिस विभाग की ओर से युवाओं के लिए चलाई जा रही मुहिम की जानकारी दी और इसमें सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नितिका गहलोत ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए दादरी जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कसी हुई है। युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए जिला पुलिस की ओर से उन्हें खेलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जिला पुलिस में तैनात एसपीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों की खेल परिसर, व्यायामशालाओं और स्कूल परिसर में ड्यूटी लगाई गई है। ये पुलिस अधिकारी युवाओं को विभिन्न प्रकार के खेलों का अभ्यास करवा रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बैठक में कहा कि पुलिस के साथ सभी विभागों को नशे के खिलाफ बड़ा जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। सभी के संयुक्त प्रयास से ही दादरी जिले के युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन गांवों में लगाई एक एसआई की ड्यूटी
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बैठक में बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जिले के 18 गांवों और दादरी शहर के चार वार्डों में एसपीओ और सब इंस्पेक्टर को खेल प्रहरी के रूप में तैनात किया गया है। प्रत्येक गांव और चारों वार्डों में एक-एक एसपीओ को तैनात किया गया है। वहीं प्रत्येक तीन गांवों पर एक सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।

- नशा मुक्ति केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी जिले से नशा मुक्ति को लेकर जिन नशा मुक्ति केंद्रों में लोगों को भेजा जाता है, वहां सुनिश्चित किया जाएगा कि नशे से ग्रस्त व्यक्ति के लिए भोजन व रहने से सही व्यवस्था हो और वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। नशाग्रस्त शख्स को यदि सुखद माहौल मिलेगा तो वे इसकी लत से जल्द से जल्द राहत पा सकेंगे।
- 9050891508 पर दें नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बैठक में कहा कि जिले को नशा व अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को समाज से मिटाने तथा नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री मोबाइल फोन नंबर 9050891508 पर दें।



- ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में दादरी एसडीएम नवीन कुमार, बाढड़ा एसडीएम सुरेश कुमार, स्पेशल स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक बलवान सिंह, एचएसएनसीबी यूनिट भिवानी से एसआई तूफान सिंह, उप सिविल सर्जन डाॅ. संजय गुप्ता, विरेंद्र सिंह, एएसआई पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article