फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dengue and malaria cases are increasing in the city, all five fogging machines broken

Charkhi Dadri News: शहर में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के केस, पांचों फॉगिंग मशीनें खराब

Thu, 01 Aug 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria cases are increasing in the city, all five fogging machines broken
चरखी दादरी। मानसून सीजन में बारिश की कमी के बावजूद जिले में मलेरिया और डेंगू केस बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की पांचों फॉगिंग मशीनें खराब हैं जिसके चलते डेंगू व मलेरिया के केस मिलने वाले क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं हो पा रही है। अहम बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग शहर में डेंगू के दोनों मामले मिलने पर फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र भेज चुका है, लेकिन अब तक मशीनें ही ठीक नहीं करवाई गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस मानसून सीजन में दादरी में डेंगू के दो और मलेरिया के चार केस मिल चुके हैं। शहर की अगर बात करें तो डेंगू और मलेरिया के दो-दो मामले मिले हैं। पिछले पांच दिन के अंदर डेंगू और मलेरिया का एक-एक नया मामला सामने आया है। शहर में मलेरिया-डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद फॉगिंग शुरू न होने के कारण जानने के लिए संवाददाता ने पड़ताल की तो सामने आया कि फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवा है, लेकिन नगर परिषद के पास रखी पांचों फॉगिंग मशीनें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जो पांच फॉगिंग मशीनें हैं उनमें से तीन नगर परिषद की और दो स्वास्थ्य विभाग की हैं। पिछले सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी दोनों मशीनें भी नगर परिषद को फॉगिंग के लिए दे दी थी और फिलहाल नगर परिषद की तीनों मशीनों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई दोनों मशीनें भी खराब हैं। नगर परिषद के पास जो तीन फाॅगिंग मशीन हैं उनमें से दो हाथ और एक वाहन संचालित है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की दोनों मशीनें हाथ संचालित हैं। मानसून सीजन के मद्देनजर खराब फॉगिंग मशीनों को ठीक न करवाने की चूक शहरवासियों पर भारी पड़ रही हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह को डेंगू रोधी माह के रूप में मना रहा है और इसके लिए 576 टीमें संबंधित क्षेत्रों में अलग-अलग गतिविधियां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में यहां मिल चुके मलेरिया-डेंगू के मामले
इस सीजन की अगर बात करें तो दादरी शहर के पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र व लोहारू रोड पर मलेरिया के केस मिले हैं। इनके अलावा अचीना और शीशवाला गांव में भी मलेरिया का एक-एक केस मिला है। वहीं, दादरी शहर के रविदास नगर और गांधी नगर में डेंगू का एक-एक केस मिला है।

टीमों ने की 2.09 लाख घरों में जांच, लारवा मिलने पर 7 को नोटिस जारी
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए 2.09 लाख घरों में जांच की और इस दौरान टीम को 170 जगहों पर लारवा मिला। टीम ने संज्ञान लेते हुए 7 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए। ग्रामीण क्षेत्रों में 1,79,205 घरों की और शहरी क्षेत्र में 20389 घरों की टीमों ने जांच की। शहर में 29 और गांवों में 141 जगह लारवा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की 42,075 स्लाइड तैयार की जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांवों में 36,144 और शहर में 5,928 स्लाइड तैयार की गई। डेंगू जांच के लिए 132 सैंपल लिए गए।



पिछले पांच सालों में ये रही है डेंगू की ये रही स्थिति
वर्ष - डेंगू केस
2020- 138
2021- 639
2022- 364
2023- 970
2024- 02



डेंगू केस मिलते ही हम नगर परिषद को पत्र लिखते हैं। एक पत्र 20 जून 2024 को तो दूसरा 24 जुलाई 2024 को लिखा गया। स्वास्थ्य विभाग की दोनों फॉगिंग मशीनें नगर परिषद के पास हैं। फिलहाल पांचों मशीनें खराब होने के चलते फॉगिंग नहीं हो पा रही है।
डॉ. गौरव भारद्वाज, मलेरिया एवं डेंगू नोडल अधिकारी, चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed