{"_id":"62e5579ec6ac9f42a13d429f","slug":"demonstration-of-common-morcha-against-stage-carriage-private-permit-policy-on-4th-august-charkhidadri-news-hsr638015248","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेज कैरिज प्राइवेट परमिट पॉलिसी के खिलाफ सांझा मोर्चा का प्रदर्शन 4 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेज कैरिज प्राइवेट परमिट पॉलिसी के खिलाफ सांझा मोर्चा का प्रदर्शन 4 अगस्त को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार बिना किसी की मांग के रोडवेज विभाग को निजी हाथों में देना चाहती है। प्रदेश सरकार स्टेज कैरिज पॉलिसी 2017 को लागू कर 952 रूटों पर असीमित संख्या में प्राइवेट परमिट देने जा रही है। इसके विरोध में सांझा मोर्चा 4 अगस्त को प्रदर्शन करेगा। यह बात रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने प्रेस को जारी बयान में कही।
उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज बेड़े में नई बसें प्रदेश की जनसंख्या के आधार पर शामिल नहीं कर रही है। रोडवेज विभाग में जो बसे आज चल रही हैं उनमें से ज्यादातर निर्धारित किलोमीटर पूर्ण कर चुकी हैं। इन बसों को एक्सटेंशन पर चलाया जा रहा है जिससे विभाग का खर्चा बढ़ रहा है। सरकार नई बसें नहीं खरीदेगी तो आने वाले समय मे रोडवेज बेड़े में नाममात्र की बसें रह जाएंगी।