फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demanding compensation for ruined crops, farmers blocked Badhra-Satnali road

Charkhi Dadri News: बर्बाद फसलों के मुआवजा की मांग, बाढड़ा-सतनाली रोड को किसानों ने किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demanding compensation for ruined crops, farmers blocked Badhra-Satnali road
गांव हंसावास कलां बस स्टैंड के समीप मुआवजे की मांग को लेकर बाढड़ा-सतनाली मुख्यमार्ग पर उतरे किस
बाढड़ा। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की सुध न लेने पर गांव हंसावास कलां के किसान गांव के मुख्य बस स्टैंड पर एकत्र हुए और बाढड़ा-सतनाली मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बाढड़ा थाना प्रभारी ने किसानों से बातचीत की और जल्द ही क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू करवाने का आश्वासन देकर सड़कमार्ग पर लगाए गए जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब पांच मिनट तक किसान सड़क मार्ग पर बैठे रहे। इस दौरान उग्र किसानों ने दो दिन में समाधान न होने पर 12 गांवों का बेमियादी धरना शुरू करने का फैसला लिया। इससे पहले हंसावास कलां के पूर्व सरपंच दिनेश श्योराण की अगुवाई में गांव के मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीण एकत्र हुए और विचार-विमर्श करने के बाद बाढड़ा-सतनाली सड़कमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

नंबरदार राजबीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात हुई ओलावृष्टि के कारण उनके खेतों में पककर खड़ी रबी सीजन की गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें 100 फीसदी खराबें की भेंट चढ़ गई हैं। ओलावृष्टि के चार दिन गुजरने के बाद भी न तो स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी किए गए हैं और न ही क्षतिपूर्ति पोर्टल को शुरू किया गया है। इससे किसानों को अपनी बर्बाद फसलों के नुकसान की भरपाई पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बोले : विधायक, सांसद और अधिकारी खेतों में आकर देखें
किसान सत्यवान, महेंद्र श्योराण, जयसिंह, राजबीर सिंह, बल्लू, विरेंद्र सिंह, पवन श्योराण, सुनील गोलिया, अशोक कुमार, राजबीर नंबरदार आदि ने बताया कि उनके गांव की फसलों में 100 फीसदी नुकसान है। सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसडीएम, तहसीलदार या कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर फसलों का नुकसान देख सकता है। पटवारियों की ओर से निचले स्तर का नुकसान दर्शाया जा रहा है जो उनके साथ अन्याय है। इसे किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed