फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   demand of su depot in badhra

Charkhi Dadri News: बाढड़ा को मिले सब डिपो का दर्जा जल्द शुरू हो बसों का संचालन

Sun, 12 Jan 2025 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Jan 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
demand of su depot in badhra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा बस स्टैंड को परिवहन सब डिपो का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। उपमंडल के विभिन्न गांवों के सरपंचों का कहना है कि 15 साल पहले बने बाढड़ा बस स्टैंड से सरकार व विभाग को बसों का संचालन शुरू करना चाहिए।
इससे परिवहन सेवाओं में विस्तार होगा और उपमंडलवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे न केवल शहरों व दूसरे जिलों से जुड़ाव आसान होगा, बल्कि, बाढड़ा के विकास के द्वार भी खुलेंगे। सरपंच रामफल, आनंद, बलवान, रमेश कुमार व ज्ञानवीर आदि ने बताया कि लोकल रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण लोगों को उपमंडल कार्यालय या अन्य कार्यों के लिए बाढड़ा आने-जाने के लिए प्राइवेट वाहनों में दोगुना किराया देना पड़ता है। इतना ही नहीं, दूसरे जिलों और महानगरों में पहुंचने की डगर भी परिवहन सेवाओं की कमी के चलते आसान नहीं है। बाढड़ा को अगर सब डिपो का दर्जा दे दिया जाए तो यहां से बसों के संचालन की सुविधा शुरू होगी। लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सरपंचों की मांग है कि विभाग और सरकार इस मांग की तरफ ध्यान दे और बाढड़ा बस स्टैंड के बेड़े में पर्याप्त बसें मुहैया करवाएं। अगर यहां से बसों का संचालन शुरू किया गया तो हर वर्ग को इसका लाभ होगा। विद्यार्थियों की डगर भी आसान होगी। उन्होंने मांग की कि बाढड़ा की परिवहन सेवाओं में जल्द से जल्द विस्तार किया जाए।

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed