फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   demand for long route buses

Charkhi Dadri News: लंबे रूट की बस सेवा के लिए रोडवेज महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
demand for long route buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर में ग्रामीणों ने लंबे रूटों की बस रोकने की मांग को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक ने ग्रामीणों की मांगों का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
सरपंच अशोक मांढ़ी व समाजसेवी प्रीतम भारद्वाज की अगुवाई में ग्रामीणों ने महाप्रबंधक नवीन शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से परिवहन समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन में कहा गया कि गांव मांढ़ी केहर बस स्टैंड पर वर्ष 1980 से बसों का ठहराव होता रहा है। अब टिकट मशीन से शुरू करने पर रोडवेज विभाग के रिकॉर्ड से मांढ़ी केहर स्टैंड ही गायब है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम, सीकर, जयपुर, खाटूश्याम, पिलानी आदि बड़े शहरों व दर्शनीय स्थलों पर जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। माढ़ी स्टैंड से काकड़ौली हठी, जगरामबास, बेरला, विकास नगर आदि गांवों के यात्री भी बस में सवार होते हैं। कंडक्टर यात्रियों से मांढ़ी केहर के बजाय गांव मांढ़ी हरिया का किराया वसूलते हैं। कई बार चालक बसों को मांढ़ी केहर के बजाय मांढ़ी हरिया बस स्टैंड पर रोकते हैं। इससे दैनिक यात्रियों, छात्र-छात्राओं को दो किलोमीटर दूरी तय करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इस समस्या को लेकर पहले भी रोडवेज कार्यालय में मांगपत्र दे चुके हैं। रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर सुमेर सिंह, रमेशचंद्र, राजपाल सिंह, आजाद सिंह, जसबीर, रामस्वरूप, पूर्व सरपंच अंशुल, नरेंद्र, राजेश, रामशरण नंबरदार आदि मौजूद रहे।
फोटो 15 रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा को ज्ञापन देते मांढ़ी केहर के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed