फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   demad for industria area in swand

Charkhi Dadri News: बौंदकलां को उपमंडल और सांवड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग पर 40 सरपंचों ने लगाई मुहर

Sun, 14 Jul 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
demad for industria area in swand
शहर के लोहारू रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सरपंचों को संबोधित करते हरियाणा भूमि
शनिवार को लोहारू रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र हुए विभिन्न गांवों के सरपंच
विज्ञापन

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के एमडी सुनील डूडीवाला का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। बौंदकलां को उपमंडल का दर्जा देने और सांवड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को शहर के लोहारू रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे करीब 40 गांवों के सरपंचों ने इन मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया। साथ ही सरपंचों की सीमा बढ़ाए जाने और 21 लाख की ग्रांट का अधिकार देने के फैसले का स्वागत करते हुए हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के एमडी सुनील डूडीवाला का आभार जताया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों ने अपने-अपने गांव में किए गए विकास कार्यों का अनुभव साझा किया। अन्य संबंधित विकास कार्यों के लिए भी सुझाव भी दिए। सरपंचों ने कहा कि पिछले 10 दिनों से सुनील डूडीवाला दादरी के प्रत्येक गांव, पंचायत, शिष्टमंडल को साथ लेकर विभिन्न अधिकारियों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं। निश्चित तौर पर दादरी क्षेत्र के लिए यह एक उम्मीद की किरण है। सभी सरपंचों ने सुनील डूडीवाला से इन दो प्रमुख मांगों के अलावा गांवों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बौंदकलां सरपंच महेंद्र सिंह, रणकोली सरपंच प्रेम सिंह, बौंदखुर्द सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद परमार, नीमड़ी सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार, मालकोष सरपंच मनवीर सिंह, उण सरपंच विनोद कुमार, फौगाट सरपंच विनोद कुमार, समसपुर सरपंच महेंद्र सिंह, रानीला सरपंच संजीत परमार, भागेश्वरी सरपंच अनिल यादव, सांवड़ सरपंच प्रतिनिधि गौरव चौबाराला, डूडीवाला नंदकरण सरपंच अजीत सिंह, सरूपगढ़ सरपंच कपूर सिंह, कंहेटी सरपंच अजय समेत विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 20
शहर के लोहारू रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सरपंचों को संबोधित करते हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के एमडी सुनील डूडीवाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed