फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Decision to purchase pearl millet at the rate of 2,300 per quintal.

Charkhi Dadri News: बाजरा 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Decision to purchase pearl millet at the rate of 2,300 per quintal.
कस्बे की अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों की बैठक को संबोधित करते मंडी प्रधान हनुमान शर्मा। - फोटो : 1
बाढड़ा। क्षेत्र के किसानों के हित में नौवें दिन किसान यूनियनों और आढ़तियों के बीच बाजरा खरीद पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। इसके तहत किसानों का बाजरा 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने और इसी दर पर भुगतान करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

इस निर्णय से बाजरे की खरीद और भाव को लेकर किसानों के सामने आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। हनुमान ट्रेडिंग के प्रोपराइटर हनुमान सिंह ने अपनी फर्म के माध्यम से 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बाजरा खरीदने की सहमति जताई है। उन्होंने आढ़तियों से आपसी सहमति और सहयोग के साथ फैसले को लागू करने की अपील की। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का निर्धारित भाव दिलाना है। इसके साथ ही किसानों को 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से जे-फॉर्म देने का भी निर्णय लिया गया है। अनाज मंडी में अब तक 1487 किसानों को गेट पास जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंडी में कुल 43,482 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। शुक्रवार को 262 किसानों को गेट पास जारी किए गए। इस दिन 7,839 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। हनुमान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 130 किसानों से 3,791 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुनर्लेखन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed