फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of young man found hanging

Charkhi Dadri News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 13 May 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
चरखी दादरी। उमरवास निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को संदिग्ध हालात में घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में प्रमिला ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य काम में मशगूल थे। इस दौरान उसके पति दलबीर सिंह (40) ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। दलबीर के तीन बच्चे हैं। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संंबंध में फिलहाल 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन



क्रशर का दौरा करने गए कानूनी सलाहकार पर हमला

बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में क्रशर का दौरा करने गए फर्म के कानूनी सलाहकार ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इसमें कानूनी सलाहकार घायल हो गया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भिवानी निवासी अनूप ने बताया कि वह पिचौपा कलां स्थित दादा दोहला माइनिंग में कानूनी सलाहकार है। शुक्रवार को वह अपने साथी मनदीप व ओमवीर के साथ बोलेरो लेकर प्लाॅट नंबर तीन में विजिट करने गया था। इसी दौरान प्लाॅट का पड़ोसी विजय वहां पर आया और माइनिंग में चल रही मशीन पर पत्थर फेंकने लगा। उन्होंने मशीन रुकवा दी। जब इस संबंध में बात करने क्रशर पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें भी पत्थर मारने लगा। इसके बाद श्रमिकों को बुलाकर डंडों से उसकी मारपीट की। जैसे-तैसे वह गाड़ी लेकर मौके से भागकर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed