फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of Rohtak resident student in Bigova canal, accused of murder

बिगोवा नहर में लापता रोहतक निवासी छात्र का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Rohtak resident student in Bigova canal, accused of murder
चरखी दादरी। रोहतक से तीन दिन पहले लापता हुए 12वीं के छात्र का शव मंगलवार देर शाम बिगोवा नहर से बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद रोहतक पुलिस को सूचित किया और मंगलवार रात ही परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर दी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को दादरी अस्पताल से रोहतक पीजीआई भेजा गया है और इस मामले की जांच रोहतक पुलिस भी कर रही है। वहीं, मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम सदर थाना पुलिस को बिगोवा नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। देर रात ही मृतक की शनाख्त रोहतक के आंबेडकर कॉलोनी निवासी शशांक (18) के रूप में हुई। मृतक के पिता राकेश ने बताया कि उनका बेटा गत 18 जुलाई को तीन दोस्तों के बुलाने पर घर से स्कूटी लेकर निकला था। बाद में वह घर नहीं लौटा और स्कूटी नहर के समीप से बरामद हुई थी। इस संबंध में रोहतक पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। शशांक का शव मिलने की सूचना पाकर रोहतक पुलिस भी दादरी पहुंची। शव क्षत-विक्षत हाल में होने के चलते पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed