फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Daughters and women will get free driving training

बेटियों और महिलाओं को मिलेगी ड्राइविंग का निशुल्क प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daughters and women will get free driving training
महिलाओं के लिए निशुल्क ड्राइविंग सेवा की शुरुआत करतीं विधायक नैना चौटाला व मौजूद डीसी प्रदीप गो - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महिला सशक्तीकरण के तहत जिला प्रशासन ने अंत्योदय परिवार की बेटियों और महिलाओं के लिए सोमवार से निशुल्क ड्राइविंग ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विधायक नैना चौटाला और डीसी प्रदीप गोदारा ने सोमवार को ट्रेनिंग सेंटर की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि बेटियों को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए। प्रशासन की इस सेवा का लाभ उन्हीं बेटियों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आया एक लाख 80 हजार से कम है और वो बारहवीं तक पढ़ी हैं।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि लड़कियों को प्रोत्साहन दिया जाए तो वे हर मंजिल को आसानी से पार सकती हैं। उन्होंने यह सेवा शुरू करने पर प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षु महिला चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ डीसी प्रदीप गोदारा और उनकी पत्नी वंदना गोदारा व डॉ. सुशीला कटारिया मौजूद रहीं। विधायक नैना सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में सरकार व उनकी ओर से भरपूर सहयोग दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि आज की लड़कियां बहुत ही समझदार और हिम्म्तवाली हैं। लड़कियां अब हर क्षेत्र में लड़कों का मुकाबला करती दिखाई देती हैं। फिर वह चाहे खेल हो या पढ़ाई लिखाई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश अमित मान, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरदमन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, जिला योजना अधिकारी दीवान सिंह, चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह, रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, बीडीपीओ सुभाष शर्मा, सूरज बेनिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बनाया प्रतीक्षा कक्ष और क्रेच
डीसी प्रदीप गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री के अंत्योदय परिवार उत्थान कार्यक्रम को शुरू किए जाने के बाद इस योजना को जिला प्रशासन ने शुरू किया है। इसके लिए लड़की का बारहवीं तक तक शिक्षित होना जरूरी है और आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिए लघु सचिवालय परिसर में एक प्रतीक्षा कक्ष और क्रेच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाना होगा पंजीकरण
डीसी प्रदीप गोदारा ने बताया कि रेडक्रॉस ने दो ड्राइविंग एजेंसी हायर की हैं। शर्तों को पूरा कर ड्राइविंग सीखने की इच्छुक बेटियां और महिलाएं रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में संपर्क कर ट्रेनिंग के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं। वहां उन्हें गाड़ी सीखाने का समय भी बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed