फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dap disributed in care of police

Charkhi Dadri News: सहकारी पैक्स समिति कार्यालयों में पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुई डीएपी खाद

Wed, 01 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
dap disributed in care of police
 खाद बिक्री केंद्र के बाहर उमड़ी किसानों की भीड़। संवाद
बाढड़ा। गांव कादमा, धारणी व धनासरी स्थित सहकारी समिति कार्यालयों में मंगलवार को खाद का वितरण किया गया। किसानों में पहले खाद लेने के लिए होड़ मच गई। खरीद अधिकारियों, कृषि विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण करवाया।
विज्ञापन

गांव कारी धारणी व कादमा में स्थित खाद वितरण केंद्र में रात को ही खाद पहुंचने की सूचना मिलने पर किसान सुबह चार बजे ही वहां पहुंच गए। 40 गांवों के किसानों के लिए दो हजार डीएपी खाद के बैग आए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रण कर किसानों को लाइन में लगवाया और खाद वितरित करवाई।
विज्ञापन

खाद लेने आए किसान संदीप सांगवान, रामकिशन, कपूर सिंह, नरेश, आनंद, बीरमति, संतोष, कमला देवी, भतेरी ने बताया कि उपमंडल में नाममात्र की डीएपी खाद आ रही है। इससे बिजाई का संकट बनेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर खाद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्राइवेट दुकानों से खाद लेने पर दो बैग के साथ अन्य रसायन आदि भी खरीदने की शर्त लगाई जा रही है। किसानों ने कहा कि सरसों की बिजाई के लिए खाद की जरूरत है। सहकारी समिति प्रबंधक जयबीर श्यामकलां ने बताया कि खाद का वितरण शांतिप्रिय ढंग से करवाया गया है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. अजय भामा ने कहा कि डीएपी की ज्यादा मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। किसान जरूरत के अनुसार ही खाद की खरीद करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed