फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   damsel swallowed poision died

Charkhi Dadri News: पेट दर्द की दवा समझ युवती ने खाया जहर, मौत

Sat, 24 May 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 May 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
damsel swallowed poision died
फोटो- 01
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन। संवाद
फोटो- 02
कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कक्ष से बाहर आतीं जांच अधिकारी सविता रानी। संवाद
- गांव शीशवाला निवासी 18 वर्षीय युवती ने हाल ही में पास की थी 12वीं कक्षा, शुक्रवार रात को पेट दर्द होने पर खाई दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव शीशवाला निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने पेट दर्द होने पर दवा समझकर जहर खा लिया। उसकी शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सरिता ने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा 80 फीसदी अंकों के साथ पास की थी। वहीं, सदर थाना पुलिस ने सरिता के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

जांच अधिकारी एएसआई सविता रानी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे उन्हें शीशवाला में किसी युवती के जहर खाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। युवती को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह तक युवती की स्थिति गंभीर थी। सुबह 8 बजे युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पिता रामनिवास के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर कागजी प्रक्रिया की और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पिता रामनिवास ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनकी चार संतानें हैं। इनमें बड़ा बेटा और तीन बेटियां हैं। सरिता इनमें से दूसरे नंबर पर थी। सरिता ने हाल ही में शीशवाला राजकीय स्कूल से 80 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास का कहना है कि सरिता अब घर रहती थी। आगे की पढ़ाई या अन्य किसी बारे में बातचीत नहीं की, लेकिन, वह खुश रहती थी। रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच अचानक सरिता ने उल्टी करनी शुरू कर दी। परिजनों ने पूछा तो बताया कि पेट में दर्द होने की दवा समझ जहर खा लिया।

- जहर कहां से आया, इसकी परिजनों को भी नहीं जानकारी
परिजनों का कहना है कि घर में कोई जहर नहीं था। सरिता का परीक्षा परिणाम भी उम्मीद से अधिक अच्छा आया था। वह बहुत खुश थी। जहर की गोली कहां से और कैसे खाई, इसकी अभी जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed