फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri's main market is yearning for basic amenities, departments are not taking any action

Charkhi Dadri News: मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा दादरी का मेन बाजार, सुध नहीं ले रहे विभाग

Tue, 09 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dadri's main market is yearning for basic amenities, departments are not taking any action
दादरी शहर का मेन बाजार। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर का मुख्य बाजार इन दिनों काफी परेशानियों से जूझ रहा है। मुख्य सड़क पर पाइपलाइन डालने के लिए उखाड़ी गई थी। इसके बाद मरम्मत के नाम पर बेतरतीब ढंग से लगाई गई इंटरलॉक टाइलें ठोकर बनी हुई हैं। वहीं बाजार में सार्वजनिक शौचालय की कमी भी काफी खल रही है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था न होने से वाहनों को दुकानों के सामने ही खड़ा करना पड़ रहा है। इससे बाजार में जाम के हालात भी बने रहते हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुख्य बाजार की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर का मुख्य बाजार शहर के कारोबार का मुख्य स्थान है, लेकिन मेन बाजार के दुकानदारों और खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मेन बाजार में टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर बने शौचालय को करीब 25 वर्ष पहले तोड़ा गया था। इसके बाद से नगर परिषद की ओर से यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं बनवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं करीब पांच महीने पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क को तोड़ा था। इसके बाद इस सड़क की मरम्मत के नाम पर इंटरलॉक टाइलें लगा दी गईं, लेकिन उनके लेवल तक का ध्यान नहीं रखा गया। उबड़-खाबड़ लगी टाइलें वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पिछले लंबे समय से मेन बाजार की अनदेखी के कारण दुकानदारों व ग्राहकों में रोष का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार...
शहर के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से विशेषकर महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेन बाजार स्थित रेडिमेड, फुटवियर सहित अन्य दुकानों पर दिनभर काफी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने आती हैं। नगर परिषद को यहां जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय बनवाना चाहिए।- बलराज सैनी, दुकानदार।

बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने से यहां आने वाले लोगों को वाहन मजबूरी में सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं। सड़क पर जगह की कमी के चलते कई बार लोगों को इधर-उधर गलियों में वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। सड़क पर वाहन खड़े रहने से दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं जिससे कारोबार भी प्रभावित होता है। - सुरेश कुमार, दुकानदार।
कुछ महीने पहले मेन बाजार की सड़कें पाइपलाइन बिछाने के लिए उखाड़ीं गई थीं। इसके बाद सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। इस बाजार में हर रोज लाखों रुपये का कारोबार होता है और सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। सड़क ही हालत जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।- विक्की, दुकानदार।


मुख्य बाजार में बनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई जाती है। नगर व्यापार मंडल की बैठक में भी कई बार इन मुद्दों पर विचार किया गया है, लेकिन संबंधित विभाग समस्याओं के समाधान की ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।- सतपाल जुनेजा, प्रधान, मेन बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed