{"_id":"67c8a90d75dbbb45910f018d","slug":"dadri-youth-died-in-accident-in-gurugram-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132822-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी निवासी बैंक शाखा प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी निवासी बैंक शाखा प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत
Thu, 06 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक बैंक शाखा मैनेजर सुनील।
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-19 निवासी बैंक शाखा मैनेजर सुनील कुमार की गुरुग्राम में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बैंक के काम से मुख्यालय गए थे।
वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने सुनील के भाई के बयान पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। सुनील के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाए गए।
सुनील के भाई सोमबीर ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम में हुए हादसे की सूचना मिली। उनके भाई सुनील के नंबर से किसी प्रत्यक्षदर्शी ने फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके तुरंत बाद परिजन गुरुग्राम पहुंचे, लेकिन, तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी।
उसके बाद उन्हें पता चला कि सुनील की कार को ट्रक ने टक्कर मारी है। हादसा द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे वाले रोड पर सेक्टर-86 के एक मॉल के सामने हुआ।
सोमबीर के अनुसार, अवैध कट से निकले किसी कंपनी के ट्रक ने सुनील की कार को टक्कर मारी। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक के खिलाफ गुरुग्राम में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सुनील एचडीएफसी की फाइनेंस विंग एचडीबी दादरी शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनका एक सात वर्षीय बेटा है। वहीं, हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।