{"_id":"658faf8bc6c73d78600606ad","slug":"dadri-woman-ayushman-card-misused-in-punjab-accused-committed-fraud-of-69-thousand-120-rupees-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: महिला के आयुष्मान कार्ड का पंजाब में गलत उपयोग, आरोपियों ने किया 69 हजार 120 रुपये का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: महिला के आयुष्मान कार्ड का पंजाब में गलत उपयोग, आरोपियों ने किया 69 हजार 120 रुपये का फर्जीवाड़ा
Sat, 30 Dec 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:20 AM IST
सार
मोनिका ने बताया कि उसे 14 नवंबर 2023 से 16 नवंबर 2023 तक नीलम अस्पताल में भर्ती दिखाया गया जबकि उस समय वो अपने घर पर थी। महिला ने बताया कि इसके सबूत भी उसने शिकायत के साथ सौंपे। महिला मोनिका ने बताया कि उसने आयुष्मान कार्ड के जरिये कभी नीलम अस्पताल में उपचार लिया ही नहीं।
विज्ञापन
दादरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में सेंधमारी का मामला सामने आया है। चरखी दादरी के चंपापुरी क्षेत्र निवासी एक महिला का पंजाब के रायपुरा स्थित नीलम अस्पताल में भर्ती दिखाकर 69120 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिस समय अवधि में महिला उपचाराधीन दिखाई गई है, उस समय वो घर पर मौजूद थी। महिला मोनिका की शिकायत पर दादरी शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में दादरी शहर के चंपापुरी क्षेत्र निवासी महिला मोनिका पत्नी पितांबर कुमार ने बताया कि उसने सरकार की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाया हुआ है। उसके कार्ड का किसी ने गलत इस्तेमाल कर उसे 69120 रुपये की चपत लगाने के साथ सरकार की योजना में सेंधमारी की।
विज्ञापन
मोनिका ने बताया कि उसे 14 नवंबर 2023 से 16 नवंबर 2023 तक नीलम अस्पताल में भर्ती दिखाया गया जबकि उस समय वो अपने घर पर थी। महिला ने बताया कि इसके सबूत भी उसने शिकायत के साथ सौंपे। महिला मोनिका ने बताया कि उसने आयुष्मान कार्ड के जरिये कभी नीलम अस्पताल में उपचार लिया ही नहीं। मोबाइल पर मैसेज आने पर चला पता मोनिका ने बताया कि वो इस मामले से अनभिज्ञ थी और उसके मोबाइल पर आए मैसेज से उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। मोनिका ने बताया कि जब मैसेज पढ़ा तो पता चला कि उसके आयुष्मान कार्ड खाता से 61920 रुपये काटे गए है। इसकी एवज में नीलम अस्पताल रायपुरा में उपचार लिया गया है। इसके बाद उसने शिकायत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग से की।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में धारा 120-बी और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी और धोखाधड़ी में जो भी शामिल होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। -राजकुमार, एसएचओ, चरखी दादरी शहर थाना।