{"_id":"65b69370d342539ff00517d5","slug":"dadri-tea-seller-dies-due-to-collision-with-vehicle-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: वाहन की टक्कर से चाय विक्रेता की मौत, परिजनों ने चिड़िया-बहुझोलरी रोड पर साढ़े तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: वाहन की टक्कर से चाय विक्रेता की मौत, परिजनों ने चिड़िया-बहुझोलरी रोड पर साढ़े तीन घंटे लगाया जाम
Sun, 28 Jan 2024 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:18 PM IST
सार
बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता व बेटा 18 वर्ष का होने पर योग्यता अनुसार नौकरी देने की मांग की जा रही है। डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
चिड़िया-बहुझोलरी रोड पर अवरोधक डालकर लगाया गया जाम। मृतक सुखबीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में चिड़िया स्थित सीमेंट फैक्टरी के समीप शनिवार रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चाय विक्रेता मौत हो गई। साइकिल सवार अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। हादसे से आहत मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह साढ़े 10 बजे चिड़िया-बहुझोलरी रोड पर जाम लगा दिया। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी खेमे को आश्वस्त किया तो साढ़े तीन घंटे के बाद जाम खोला। इसके बाद ही मृतक का दाह-संस्कार हो पाया।
पुलिस को दिए बयान में अशोक कुमार ने बताया कि वह मृतक सुखबीर का छोटा भाई है। सुखबीर ने गांव के बस स्टैंड पर चाय की दुकान की हुई थी। दो दिन पहले ही उसने अपनी दुकान को सीमेंट फैक्टरी के पास शिफ्ट किया था। उसने बताया कि शनिवार रात उसका छोटा भाई सुखबीर अपनी दुकान बंद करके साइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह फैक्टरी से करीब 25 मीटर दूर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 टीम को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुखबीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुखबीर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसका शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और रविवार सुबह कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हादसे से आहत मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने चिड़िया-बहुझोलरी रोड जाम कर दिया। उन्होंने किसी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम रहा और इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। चिड़िया चौकी प्रभारी के साथ झोझूकलां थाना प्रभारी व बाढड़ा डीएसपी देशराज भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया।
डीएसपी के समक्ष रखीं ये मांगें
मृतक के परिजनों व गांव के मौजिज लोगों ने मौके पर पहुंचे डीएसपी देशराज के समक्ष कुछ मांगें भी रखीं। इनमें फैक्टरी के समीप सड़क पर वाहन न खड़े होने दें, 18 वर्ष की उम्र पूरी करते ही मृतक के बेटे को योग्यता अनुसार नौकरी देने, बच्चों की पढ़ाई में मदद के साथ आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की गई।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। परिवार में वह ही अकेला कमाने वाला था। इस हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का कहर टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी को बच्चों के लालन-पालन की चिंता भी सता ही है क्योंकि घर पर कमाई का और जरिया नहीं है, जबकि परिवार का मुखिया भी चल बसा।
मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लेगी। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और उनकी जो मांगें थीं उनकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। दोपहर बाद मृतक का दाह-संस्कार हो गया। - देशराज, डीएसपी, बाढड़ा