{"_id":"6328b1b03c422923c6559980","slug":"dadri-government-girls-school-was-first-in-folk-dance-competition-charkhidadri-news-hsr6423562147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य प्रतियोगिता में दादरी राजकीय कन्या स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य प्रतियोगिता में दादरी राजकीय कन्या स्कूल रहा प्रथम
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी नांदल ने अतिथिगण का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम अनिल कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि उन्होंने स्वयं राजकीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लीगल लिटरेसी प्रभारियों को प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम अनिल कुमार ने छात्रों की प्रतिभा की खूब सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ इस प्रकार की अन्य सहभागी क्रियाओं में भाग लेने की बात कही।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग (कक्षा पांच से आठ) के समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंदकलां तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम रहने वाली सभी टीमें राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। इस अवसर पर जिला परियोजना संयोजक कुलदीप फौगाट, कार्यक्रम के ऑल ओवर इंचार्ज उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल ने आयोजकों का आभार प्रकट किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. एवी शर्मा, डॉ. कमल नयन, बृजमोहन कौशिक, डॉ. अलका शर्मा, रमन, आशीष, संजय रामफल व विनय रहे। इस अवसर पर डॉ. इंदू गुलिया, डॉ. रमेश कुमार व डॉ. अनिता भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।
नाटक स्पर्धा में नीमली राजकीय स्कूल तो रागिनी में दादरी स्कूल रहा प्रथम
एकल लोक नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांवड़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। नाटक प्रतियोगिता में राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नीमली प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय लोहरवाड़ा द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी को तीसरा स्थान मिला। रागिनी गायन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी प्रथम, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मकड़ाना दूसरे व राजकीय माध्यमिक विद्यालय जगरामबास तृतीय स्थान पर रहा।