फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dadri first in gender ratio

Charkhi Dadri News: बेटियां बढ़ाएंगी मान...लिंगानुपात में हासिल किया पहला पायदान

Sat, 03 Aug 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
dadri first in gender ratio
संशोधित,,,,,,,,,,बेटियां बढ़ाएंगी मान...लिंगानुपात में हासिल किया पहला पायदान
विज्ञापन


- वर्ष 2023 में लिंगानुपात की सूची में प्रदेश में 22वें पायदान पर था जिला, मई 2024 तक के आंकड़ों के आधार पर पहला स्थान



- जिले का लिंगानुपात 892 से बढ़कर 949 हुआ, सिरसा दूसरे और फतेहाबाद व करनाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। बेटियों के प्रति समाज की बदलती सोच और भ्रूण लिंग जांच गिरोह पर शिकंजा कसने से जिले का लिंगानुपात वर्ष 2023 के मुकाबले इस वर्ष मई तक 892 से बढ़कर 949 पहुंच गया है। इस सुधार के साथ जिले ने लिंगानुपात की सूची में 22वें से सीधे पहले पायदान पर छलांग लगाई है। जिले के 84 गांवों में तो लिंगानुपात एक हजार या इससे ज्यादा है। जून तक जिले के बड़राई गांव का लिंगानुपात 6000, जबकि डोहका दीना गांव का 4000 रहा है। मई तक के डाटा को देखें तो दादरी प्रदेश भर में अव्वल रहा है। सिरसा दूसरे और फतेहाबाद व करनाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

वर्ष 2023 में लिंगानुपात के मामले में चरखी दादरी का प्रदर्शन सबसे खराब था। इस वर्ष लिंगानुपात 892 प्रति हजार था। इसके चलते प्रदेश में 22वां स्थान मिला। वर्ष 2024 में मई तक जिले ने कम लिंगानुपात के दाग को न केवल धो दिया, बल्कि प्रदेश में पहले स्थान पर काबिज हो गया। एक जनवरी से 31 मई 2024 तक दादरी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार लिंगानुपात में सिरसा दूसरे और फतेहाबाद व करनाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। सिरसा का लिंगानुपात 956, जबकि फतेहाबाद और करनाल का लिंगानुपात 950 है। वहीं, 873 लिंगानुपात के साथ रेवाड़ी प्रदेश में फिसड्डी रहा। रोहतक 874 के साथ 20वें स्थान पर हैं। जून और जुलाई के आंकड़े जिला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन




इन गांवों ने पेश की नजीर



जिले के गांव बड़राई का लिंगानुपात 6000 है। यहां पिछले छह माह में छह बेटियों और एक बेटे ने जन्म लिया है। वहीं, डोहका दीना गांव का लिंगानुपात 5000 है। छह माह में यहां पांच बेटियों व एक बेटे ने जन्म लिया है। खोरडा गांव का लिंगानुपात 4000 है। यहां छह माह में 12 बेटियों व तीन बेटों ने जन्म लिया। किष्कंधा गांव का लिंगानुपात 3500 है। यहां सात बेटियों और दो बेटों ने जन्म लिया। कासनी गांव का लिंगानुपात 3000 है। यहां चार बेटों पर 12 बेटियां पैदा हुईं। दातौली गांव का लिंगानुपात भी तीन हजार है। यहां एक बेटा व तीन बेटियों ने जन्म लिया। चांगरोड का लिंगानुपात 2800 है। यहां पांच बेटों और 14 बेटियों का जन्म हुआ है। इसी तरह ढाणी नांधा गांव का लिंगानुपात 2500 है। यहां दो बेटों व पांच बेटियों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों का लिंगानुपात भी 1000 पार

डोहका हरिया, लाड, कलियाणा, डुडीवाला किशनपुरा, निमड़ी, फतेहगढ़, कारी धारणी, गोपालवास, रूदड़ौल, डोहका मौजी, हड़ौदी, खेड़ी सनवाल, नौरंगाबास जाटान, बादल, जेवली, जावा, घसौला, कारीरूपा, रामबास, रानीला, संतोकपुरा, तिवाला, गुडाना, हिंडोल, आदमपुर, बालरोड, बलकरा, सारंगपुर, दूधवा, मकड़ाना, जगरामबास, घिकाड़ा, खेड़ी बूरा, काकड़ौली हट्ठी, गोपी, भागेश्वरी, पालड़ी, बड़ेसरा, कारीदास, लांबा, मिसरी, नरसिंहवास, झोझूखुर्द, द्वारका, पातुवास, लोहरवाड़ा, रामलवास, भागवी, बधवाना, बाढड़ा, सांजरवास, सांवड़, उमरवास, हंसावास खुर्द, जीतपुरा, भोपाली, पंचगाव, सूरजा ढाणी, आर्यनगर, कारीआदू, टोडी नगर, खूबी ढाणी, मांढी हरिया, उण, मकड़ानी, सौंप, कलाली, मदौली, ढाणी गुजरान, चरखी, पैंतावास कलां, अख्तयारपुरा, रासीवास, असावरी व गोकल में लिंगानुपात 1000 से लेकर 2333 है।



----

लिंगानुपात बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास



- लिंगानुपात कम वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

- बेटियों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामूहिक जन्मदिन मनाया गया।

- कन्या जन्म पर जच्चा-बच्चा को सम्मानित किया गया।

- भ्रूण लिंग जांच गिरोह पर शिकंजा कसा



-------------------------------------------


दादरी जिले में एक जनवरी से 31 मई तक लिंगानुपात 949 है। इस अवधि के अंदर 1365 बेटियों और 949 बेटों ने जन्म लिया है। इस वर्ष लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।



- गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी

वर्जन

- 31 मई तक के आंकड़े मुख्यालय से हमारे पास आए हैं। इसके अनुसार जिला प्रदेश भर में अव्वल है। 31 मई तक जिले का लिंगानुपात 949 था। जून और जुलाई की लिंगानुपात की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।



-डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी, पीएनडीटी

--------------------------------------------

फोटो 10



दादरी जिले में वर्ष 2024 के अंदर जन्मी बेटी। संवाद

फोटो 11



चरखी दादरी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed