फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri CIA and Rohtak STF team arrested two prize crores of 50-50 thousand from Najafgarh

दादरी सीआईए और रोहतक एसटीएफ की टीम ने नजफगढ़ से 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश दबोचे

Thu, 03 Dec 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dadri CIA and Rohtak STF team arrested two prize crores of 50-50 thousand from Najafgarh
Dadri CIA and Rohtak STF team arrested two prize crores of 50-50 thousand from Najafgarh - फोटो : CharkhiDadri
दादरी सीआईए और रोहतक एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नजफगढ़ से 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर के माजरा गांव निवासी कृष्ण उर्फ फोरड और दादरी के कलियाणा गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है। आरोपियों से एक स्कोर्पियो, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए है। दादरी एसपी विनोद कुमार ने पत्रकारवार्ता में इसकी पुष्टि की है। पुलिस को करीब दो माह से दोनों आरोपियों की तलाश थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को दादरी क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला के ऑफिस पर पहुंचकर 20-25 युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट करने के बाद दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके अगले दिन इस मसले पर कलियाणा गांव में पंचायत की गई थी। रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने पंचायत में पहुंचकर भी क्रशर संचालकों पर फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि इस संबंध में कलियाणा थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कलियाणा में फायरिंग के अगले ही दिन कृष्ण फोरड की गैंग के दो बदमाशों ने दादरी नई मंडी स्थित सोमबीर घसोला की दुकान के बाहर भी फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि इस मामले में 16 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अब कृष्ण और मनीष को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर पचास-पचास हजार का इनाम घोषित करवाया गया था। उन्होंने बताया कि सीआईए इंचार्ज हितेंद्र दांगी, एएसआई प्रवीन शर्मा और रोहतक एसटीएम एएसआई हितेंद्र सिंह की टीम ने इन दोनों को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य-प्रदेश से गिरोह ने मंगवाए थे हथियार
कोरोना टेस्ट के लिए दोनों के सैंपल देकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कलियाणा और दादरी मंडी में फायरिंग करने के लिए गिरोह ने मध्य-प्रदेश से हथियार मंगवाए थे। ये हथियार एक युवक जरिये कृष्ण उर्फ फोरड गैंग तक पहुंचे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह ने चार पिस्टल और कुछ कारतूस मंगवाए थे।

दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को नजफगढ़ से दादरी सीआईए और रोहतक एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पिछले करीब दो माह से उनकी पुलिस को तलाश थी।
विनोद कुमार, एसपी

Dadri CIA and Rohtak STF team arrested two prize crores of 50-50 thousand from Najafgarh

Dadri CIA and Rohtak STF team arrested two prize crores of 50-50 thousand from Najafgarh- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed