फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dadri champion won cricket match

Charkhi Dadri News: बिन्नी के ऑलराउंड प्रदर्शन से दादरी चैंपियन ने जीता क्रिकेट मैच

Tue, 15 Oct 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
dadri champion won cricket match
विजन अकादमी में मौजूद क्रिकेट मुकाबले की विजेता दादरी चैंपियन टीम। संवाद
विजन क्रिकेट अकादमी में खेला गया मैत्रीपूर्ण मैच, 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दादरी वॉरियर्स की टीम 43 रन पर सिमटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित द विजन क्रिकेट अकादमी में मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। दादरी चैंपियन व स्पार्टन वॉरियर्स टीम के बीच खेले गए मैच में दादरी चैंपियन टीम विजेता बनी। बिन्नी को मैन ऑफ द मैच और श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब मिला।
कोच रोहित सोलंकी ने बताया कि दादरी चैंपियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में गजेंद्र व बिन्नी पिच पर पहुंचे और गजेंद्र ने 20 और बिन्नी ने 8 रन बनाए। इसके बाद अजय सहवाग पिच पर उतरे और 15 गेंदों पर दो छक्कों व एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। अजय ने 12 व दीपक ने 10 रन का योगदान दिया। दादरी चैंपियन टीम ने वॉरियर्स को 113 रन का लक्ष्य दिया। वॉरियर्स टीम के गेंदबाज जिन ने 2, दिनेश ने 3, सुनील, संजय व अमित ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद वॉरियर्स टीम बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक कर बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे और पूरी टीम 43 रन पर ऑलआउट हो गई। दादरी चैंपियन के गेंदबाज बिन्नी ने 4 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं, श्रेष्ठ बल्लेबाज दीपक व मैन ऑफ द सीरीज दिनेश वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंपायर की भूमिका देव शर्मा व जगबीर लारा ने निभाई। कोच रोहित सोलंकी ने विजेता टीम को बधाई दी और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।
फोटो- 03
विजन अकादमी में मौजूद क्रिकेट मुकाबले की विजेता दादरी चैंपियन टीम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed