{"_id":"6831fd1be1b02c73fc032f68","slug":"cycling-in-paintawas-kalan-on-27-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137550-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैंतावास कलां में साइक्लिंग स्पर्धा 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैंतावास कलां में साइक्लिंग स्पर्धा 27 को
Sat, 24 May 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
20, 15 और 10 किलोमीटर की कराई जाएगी दौड़, विजेताओं को मिलेगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव पैंतावास कलां में 27 मई को साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका शुभारंभ गांव स्थित शनि मंदिर परिसर से किया जाएगा। वहीं, मंदिर परिसर में भंडारा भी आयोजित होगा। कोच चंद्रप्रकाश ने प्रेस को जारी बयान में यह जानकारी दी।
चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। सीनियर वर्ग में 20 किलोमीटर, जूनियर में 15 किलोमीटर और सब-जूनियर वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियां दोनों ही भाग ले सकेंगे।
कोच चंद्रप्रकाश ने बताया कि हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों से अनुरोध किया कि वे अपना आधार कार्ड साथ लाएं और सुबह 6 बजे पैंतावास कलां गांव में रिपोर्ट करें। पैंतावास कलां के सरपंच अमरजीत सोनी व विक्रम प्रधान ने बताया कि चरखी दादरी में यह पहली साइक्लिंग स्पर्धा है।