फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crowed in busses

Charkhi Dadri News: यात्रियों की उमड़ी भीड़, बसें पड़ गईं कम

Sun, 10 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
crowed in busses
बूथ पर बस लगने के बाद सीट लेने के लिए ​खिड़की पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को दादरी बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सुबह के समय सर्वाधिक यात्रा संख्या रही। इससे बसें कम पड़ गईं। हालांकि, दोपहर और शाम के समय बसों की कमी नहीं रही और यात्री आसानी से गंतव्य स्थल पर पहुंचे। पिछले दो दिनों की अगर बात करें तो दादरी डिपो की बसों ने 40 हजार बहनों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया। रक्षाबंधन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं की निशुल्क यात्रा शुरू हुई। यह रविवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। पहले दिन शुक्रवार को दादरी डिपो की बसों में 25 हजार महिलाओं ने सफर किया। दूसरे दिन महिला यात्रियों की संख्या करीब 15 हजार रही। दो दिनों में 40 हजार महिलाओं ने दादरी डिपो की बसों में सफर कर निशुल्क सेवा का लाभ उठाया।
शुक्रवार और शनिवार को दादरी डिपो की सभी 128 बसों का संचालन किया गया। पहले दिन जहां 50 अतिरिक्त फेरे लगाए गए तो वहीं, शनिवार को करीब 125 अतिरिक्त फेरे लगाए। दो दिनों की बात करें तो बसों ने करीब आठ हजार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की। अधिकारियों की मानें तो शनिवार को यात्री संख्या उम्मीद से कम रही। इससे बसों की कमी ज्यादा नहीं खली।
विज्ञापन

इन रूटों पर बसों ने लगाए अतिरिक्त फेरे : शनिवार को दादरी-भिवानी, दादरी-रोहतक, दादरी-झज्जर, दादरी-लोहारू, दादरी-बाढड़ा, दादरी-बेरी रूट पर यात्रियों की संख्या के लिहाज से अधिकारियों ने बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए। इन रूटों पर लगभग हर 30 मिनट बाद बस रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed