फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth arrested with illegal pistol of 315 bore in Dadri

Dadri: 315 बोर की अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने किया काबू

Fri, 07 Apr 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम महेंद्रगढ़ चुंगी पर अपराध की रोकथाम के लिए तैनात थी। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि बस्ती निवासी रीतिक उर्फ सोनू अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है और इस समय वाल्मीकि बस्ती के मुख्य द्वार के पास खड़ा है।

विज्ञापन
Youth arrested with illegal pistol of 315 bore in Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चरखी दादरी में स्पेशल स्टाफ ने वीरवार देर शाम शहर के वाल्मीकि बस्ती निवासी एक युवक को अवैध हथियार समेत काबू किया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और आरोपी से 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई। उसके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज
हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम महेंद्रगढ़ चुंगी पर अपराध की रोकथाम के लिए तैनात थी। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि बस्ती निवासी रीतिक उर्फ सोनू अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है और इस समय वाल्मीकि बस्ती के मुख्य द्वार के पास खड़ा है। पुलिस टीम तत्परता के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को काबू कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान रीतिक उर्फ सोनू के रूप में बताई। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट की दाईं जेब से 315 बोर की एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पति पर लगाया पिस्तौल दिखाकर डराने और बेटी का अपहरण करने की धमकी का आरोप

चरखी दादरी में बाढड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर पिस्तौल दिखाकर डराने और बेटी का अपहरण करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी
शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने रोहतक निवासी आरोपी के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने रोहतक निवासी आरोपी पर दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में रोहतक जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसने बताया कि गत दिसंबर माह से वह अपने पिता के घर रह रही है और अब उनका दादरी अदालत में घरेलू हिंसा का केस चल रहा है। उसने बताया कि गत 6 अप्रैल की रात नौ बजे उसका पति अपने
दो अन्य साथियों के साथ उनके घर आया और गेट खटखटाने लगा। जब महिला के पिता ने गेट खोला तो उसके पति ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद दोनों में गाली- गलौच के साथ हाथापाई भी हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने उसके पति को पकड़ लिया। लेकिन उसके दो साथी पिस्तौल लेकर मौके से फरार हो गए। उसका आरोप है कि उसका पति उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाता है। उस रात उसने उसकी बेटी को भी उठाकर ले जाने की धमकी दी। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed